होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोशल साइट्स शिकायत अधिकारी की करें नियुक्ति- हाईकोर्ट

सोशल साइट्स शिकायत अधिकारी की करें नियुक्ति- हाईकोर्ट

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने आज आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच में दायर रिट याचिका संख्या 3489/2012 में आदेश देते हुए कहा है कि आज का युग इंटरनेट का युग है, अतः इंटरनेट सम्बंधित नियमों को पूरी सख्ती से पालन किया जाए. अमिताभ और नूतन ने अपना

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने आज आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच में दायर रिट याचिका संख्या 3489/2012 में आदेश देते हुए कहा है कि आज का युग इंटरनेट का युग है, अतः इंटरनेट सम्बंधित नियमों को पूरी सख्ती से पालन किया जाए. अमिताभ और नूतन ने अपना पक्ष कोर्ट में स्वयं रखा जबकि भारत सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अशोक निगम ने रिट याचिका का इस आधार पर विरोध किया कि याचीगण ने याहू, गूगल आदि को प्रतिवादी नहीं बनाया है. जस्टिस देवी प्रसाद सिंह और जस्टिस सईद उज-जमा सिद्दीकी के बेंच ने शाशकीय अधिवक्ता की बात को उचित नहीं मानते हुए अपने आदेश में कहा कि यदि भारत सरकार ने कोई नियम बनाया है तो उसे इसका पूरा पालन भी कराया जाना चाहिए. उन्होंने यह कहा कि इस मामले में याचीगण ने कई बार सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार को इन नियमों का पालन कराये जाने हेतु प्रत्यावेदन दिया पर उस स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की गयी. अतः उन्होंने कहा कि चूँकि यह मामला जनहित का है अतः सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यह सुनिश्चित करें कि तीन माह में याहू, गूगल, फेसबुक, माई स्पेस जैसे सभी इंटरमिडीययरी इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी (इंटरमिडीएरी गाइडलाइन्स) नियम 2011 के नियम 11 के अनुसार शिकायत अधिकारी के नाम और उनके संपर्क पते प्रकाशित करें. उन्होंने सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी को यह भी आदेश दिये कि याचीगण द्वारा प्रेषित प्रत्यावेदन पर कृत कार्यवाही से उन्हें भी अवगत कराएं. इस रिट याचिका में अमिताभ और नूतन ने यह मांग की थी कि इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट 2000 की धारा 79 के अनुसार याहू, गूगल, फेसबुक, माई स्पेस जैसे भी इंटरमिडीययारी किसी तृतीय पार्टी द्वारा दी जा रही सूचना के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे, यदि वे अपने कर्तव्य पालन में अपेक्षित सावधानी बरतेंगे. इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी (इंटरमिडीएरी गाइडलाइन्स) नियम 2011 के अनुसार इंटरमिडीएरी से यह अपेक्षा की जाती है कि वे यह स्पष्ट रूप से अंकित करेंगे कि किस प्रकार की सूचनाएँ वेबसाइट पर नहीं रखी जा सकती हैं. यह भी अपेक्षित है कि किसी प्रभावित व्यक्ति द्वारा सूचना दिये जाने पर छत्तीस घंटे में उसका निराकरण किया जाएगा. नियम 11 के अनुसार इंटरमिडीएरी अपने वेबसाइट पर शिकायत अधिकारी के नाम और उनके संपर्क पते प्रकाशित करेगा. वर्तमान में याहू, गूगल, फेसबुक, माई स्पेस जैसे सभी इंटरमिडीययारी इन सभी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. अमिताभ और नूतन ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इन्ही नियमों के पालन हेतु रिट याचिका की थी. समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago