होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अनुरंजन झा बतौर सीओओ सीएनईबी के साथ जुड़े

अनुरंजन झा बतौर सीओओ सीएनईबी के साथ जुड़े

समाचार4मीडिया.कॉम अनुरंजन झा ने अपनी नई पारी सीएनईबी के साथ बतौर सीओओ शुरू की है। इन्होंने आज सीएनईबी चैनल ज्वाइन कर लिया है। पिछले 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय अनुरंजन झा की रूची खोजी पत्रकारिता में भी रही है और इन्होंने कई खोजी स्टोरियां भी की हैं। समाचार4मीडिया से इस खबर की पुष्टि करते हुए अनुरंजन झा ने बताया कि चैनल पहले से ही राहुल दे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम अनुरंजन झा ने अपनी नई पारी सीएनईबी के साथ बतौर सीओओ शुरू की है। इन्होंने आज सीएनईबी चैनल ज्वाइन कर लिया है। पिछले 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय अनुरंजन झा की रूची खोजी पत्रकारिता में भी रही है और इन्होंने कई खोजी स्टोरियां भी की हैं। समाचार4मीडिया से इस खबर की पुष्टि करते हुए अनुरंजन झा ने बताया कि चैनल पहले से ही राहुल देव के नेतृत्व में काफी अच्छा चल रहा है। मेरी नियुक्ति उनका हाथ मजबूत करने के लिए की गई है। चैनल में हमारी प्राथमिकता न्यूज पर फोकस करना होगा। हम बाकि चैनलों की तरह न्यूज से हट कर कुछ भी नहीं दिखाएंगे। चैनल को बेहतर प्रोग्रामिंग के जरिए और ज्यादा मजबूत बनाया जाऐगा। कुछ नए शो लॉन्च करने की प्लानिंग की जाएगी। रेवन्यू किसी भी चैनल को चलाने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसकी ओर भी हम कोशिश करेंगे, हम रेवन्यू न्यूज की बदौलत लाऐंगे। अगर डिस्ट्रीब्यूशन की बात करें तो सीएनईबी की पहुंच अभी भी बहुत अच्छी है लेकिन हम डिस्ट्रीब्यूशन की तरफ भी ध्यान देंगे। अपने पत्रकारिता से मार्केटिंग के क्षेत्र में आने के फैसले के बारे में बताया कि मेरा मानना है कि एक पत्रकार को मार्केट की भी जानकारी होनी चाहिए। इस मार्केट में सफल होने के लिए बहुत जरूरी है। पत्रकार को हर एक क्षेत्र में महारत हासिल होनी चाहिए। मुझे न्यूज के साथ साथ तकनीकी जानकारी भी है, मुझे चैनल के हर एक तकनीकी काम में महारत हासिल है। इसी तरह मैंने इस बार मार्केटिंग के क्षेत्र में हाथ अजमाया है। अनुरंजन झा ने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इन्होंने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत जनसत्ता न्यूजपेपर के साथ बतौर स्टिंगर की थी। उसके बाद ये कई अखबारों के लिए लिखते रहे। फिर इन्होंने 1998 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर रुख किया और जी इंडिया टीवी के साथ जुड़ गए, यह जी न्यूज का पुराना नाम है। फिर आजतक के साथ जुड़ गए उसके बाद दो पारी में इंडिया टीवी के साथ 4 साल काम किया और कोबरा पोस्ट के लिए भी काम किया है। इंडिया न्यूज के साथ न्यूज डायरेक्टर के तौर पर जुड़ गए और पिछले साल अगस्त में किंही कारणों के चलते इन्होंने इंडिया न्यूज छोड़ दिया था। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago