होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदी को किसी की मदद की जरूरत नहीं है...

हिंदी को किसी की मदद की जरूरत नहीं है...

भाषा ही अभिव्यक्ति का माध्यम है। परंतु दुर्भाग्यवश श्रेणियों में बंटे समाज में बोली तो सबके पास होती है पर हर कोई बोलने के लिए अधिकृत...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

पदमपति शर्मा,

वरिष्ठ पत्रकार ।।

भाषा ही अभिव्यक्ति का माध्यम है। परंतु दुर्भाग्यवश श्रेणियों में बंटे समाज में बोली तो सबके पास होती है पर हर कोई बोलने के लिए अधिकृत नहीं होता। समाज के विभिन्न सम्पदाओं के मालिकान, चाहे अर्थ हो, विद्या हो या राजनीति, सिर्फ वे ही बोलने के नैसर्गिक अधिकारी होते है। शेष जनता का काम उनको सुनना या सुगबुगाना भर ही होता है। इसलिए वे स्वयंभू ठेकेदार जिस भाषा में बात करते है। वही प्रचलित भाषा मान ली जाती है। इस मानक पर यदि हम हिंदी को कसना चाहें तो मुगलिया सल्तनत के दौरान अपने ही घर में वह मात्र सुगबुगाहट ही रही। अंग्रेजों के जमाने में वह बद से बदतर हुई और स्वाधीन भारत के पहले छह दशक में उसकी हालत और भी नाजुक हो गयी।

मध्य युग में जहां कबीर, सूर और तुलसी अपवाद रहे वहीं ब्रिटिश उपनिवेशवाद के युग में भारतेंदु, जयशंकर प्रसाद, प्रेमचंद आदि मरुद्यान जैसे दिखाई पड़े। परंतु हिंदी राजभाषा नहीं बन सकी, क्योंकि 'राजपाट' पर कब्जा जमाए सम्पदा के स्वामी न तो हिंदी बोलते थे और न ही उनको हिन्दुस्तान से ही कोई मतलब था। उनका तो सब कुछ 'जेबिस्तान' से सरोकार रखता था। कहने का मतलब 'लूटो और जेब भरो'।

अर्से बाद कहीं हिंदी में एक भूचाल दिखायी पड़ा। आम जुबान की भाषा बोलने वाले लोग हिंदी सम्मेलनों में जुटे। अभी तक जहां कुलीन विद्वानों का ही जमावड़ा होता था, वहां स्वयं के संघर्ष के बल पर हिंदी सीखने वाले हों या अपने संघर्ष के हथियार के रूप में हिंदी वाले हों, सब पहुंचे। अब तक विद्वानों के बीच हिंदी चट्टानों के बीच सरोवर जैसी रही जबकि इस बार वह मुक्त धारा बनी। 'चाय गरम, गरम चाय' के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी सीखी हो या' कितने आदमी थे और तेरा क्या होगा कालिया' के माध्यम से अमिताभ बच्चन ने ही हिंदी सीखे हों, वस्तुत: इस बार का यह हिंदी दिवस प्रेंमचद के चरित्र होरी, अमीना, शंकर, जियावन, घीसू या गंगी की हिंदी को सम्मान पाना है। एक जन भाषा समादर पाकर अगर सामाजिक सम्पदा की स्वामी हो जाती है तो स्वाभाविक है कि उसे 'राज भाषा' की हैसियत मिलनी ही है।

राजा तो इतिहास हो गए मगर राजतंत्र बरकरार है। नये राजा हिंदी को पराजित पोरस नहीं विजेता सिकंदर जैसी बराबर की हैसियत का मानें, यही उनके लिए श्रेयस्कर होगा। याद रखें हम कि हिंदी न तो कोई अहंकार है और न ही शोषण का अधिकार है, बल्कि हिंदी तो अधिकतर जनसंख्या का प्रतिफलन है। हिंदी को भी याद है कि उसकी आजादी कहां छिपी है, हिंदी भाषियों को भी याद है कि दूसरे की आवश्यकता और सम्मान की सुरक्षा में ही अपना स्वाभिमान सुरक्षित है। लगता है हिंदी पर टिका 'अमलायतन' कुछ डगमगाया है। लोग इस पर राजनीति न करें, बल्कि प्रयास करें कि हिंदी और हिंदीभाषियों के साथ ही साथ अन्य भाषायीजनों तक राष्ट्रीय सम्पदा का सममात्रिक बंटवारा सम्पन्न हो। किसी की मदद की जरूरत नहीं है हिंदी स्वयं ही वैश्विक धरातल पर प्रथम पांच भाषाओं में प्रमुखता से राज करेगी। जरा कल्पना कीजिए कि अगले साल तक जब करीब चालीस करोड़ लोग हिंदी का प्रयोग इंटरनेट पर करते दिखेंगे और 90 फीसदी लोग रोमन के माध्यम से हिंदी लिख रहे होंगे,तब उसके छा जाने का क्या यह श्रीगणेश नहीं होगा?' अयमारम्य शुभाय भवतु'।

  


टैग्स हिंदी हिंग्लिश इंग्लिश अंग्रेजी हिंदी दिवस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago