होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमित श्रीवास्तव ने News24 से नाता तोड़ शुरू किया नया सफर
अमित श्रीवास्तव ने News24 से नाता तोड़ शुरू किया नया सफर
टीवी पत्रकार अमित श्रीवास्तव ने news24 के साथ अपनी लंबी पारी को...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टीवी पत्रकार अमित श्रीवास्तव ने News24 के साथ अपनी लंबी पारी को विराम दे दिया है। वे इस चैनल से वर्ष 2012 से जुड़े थे और फिलहाल पीसीआर एग्जिक्यूटिव के पद पर काम कर रहे थे।
News24 से इस्तीफा देने के बाद अमित श्रीवास्तव ने अपनी नई पारी की शुरुआत आजतक के साथ की है। यहां पर भी वह इसी पद पर काम करेंगे। मूलरूप से बिहार के रहने वाले अमित की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। कविताएं लिखने के शौकीन अमित ने करियर की शुरुआत CNEB News के साथ की थी।
टैग्स पत्रकार अमित श्रीवास्तव