होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला का युवान अब सभी केंद्रों से प्रकाशित
अमर उजाला का युवान अब सभी केंद्रों से प्रकाशित
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो अमर उजाला समूह का विद्यार्थियों के लिये प्रकाशित साप्ताहिक अखबार युवान अब सभी प्रकाशन केन्द्रों से प्रकाशित हो रहा है। अब साप्ताहिक अखबार युवान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल,जम्मू तथा दिल्ली व एनसीआर सहित सभी प्रकाशन केन्द्रों पर छप कर स्थानीय स्कूल-कालेजो में विद्यार्थी व अभिभावकों में वितरित किया जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो अमर उजाला समूह का विद्यार्थियों के लिये प्रकाशित साप्ताहिक अखबार युवान अब सभी प्रकाशन केन्द्रों से प्रकाशित हो रहा है। अब साप्ताहिक अखबार युवान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल,जम्मू तथा दिल्ली व एनसीआर सहित सभी प्रकाशन केन्द्रों पर छप कर स्थानीय स्कूल-कालेजो में विद्यार्थी व अभिभावकों में वितरित किया जा रहा है। प्रबंधन ने इसकी शुरूआत कानपुर शहर से की थी। बाद में युवान ने यह लखनऊ, चंड़ीगढ़ सहित कई शहरों का सफर तय किया। साप्ताहिक अखबार का मुख्य टारगेट हिन्दी और अंग्रेजी स्कूल के बच्चे हैं। 24 पेज का कलरफुल अखबार स्कूली बच्चों,अभिभावकों और शिक्षकों को खूब भा रहा है। यह बच्चों में कैरियर बनाने संबंधित जानकारियां तो दे ही रहा है, साथ ही बेहतर समझ विकसित करने में भी मददगार साबित हो रहा है। युवान के लिए हर प्रकाशन सेन्टर पर 2-3 रिर्पोटर भी हैं जो पूरी तरह से युवान को ही समर्पित हैं। यह अखबार हिन्दी पट्टी के युवाओं के बीच अपने तरह का पहला प्रयोग है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स