होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब राजबब्बर ने भर दिया 'गागर में सागर', कम शब्दों में बोले दमदार...

जब राजबब्बर ने भर दिया 'गागर में सागर', कम शब्दों में बोले दमदार...

बदलते परिवेश में नारी की भूमिका बदली हैं। साथ ही पहले की तुलना में चुनौतियां समाने आ रही हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बदलते परिवेश में नारी की भूमिका बदली हैं। साथ ही पहले की तुलना में चुनौतियां समाने आ रही हैं। सशक्तिकरण के नाम पर भी बोझ बढ़ा है। ऐसे अहम मुद्दों को लेकर आगरा में रविवार को कैंट रोड स्थित होटल ग्रांड में काव्य पाठ और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संरचना सोशल फाउंडेशन और ताज लिटरेचर क्लब के कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और आगरा के पूर्व सांसद  व सिने स्टार राजबब्बर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 

कार्यक्रम में राजबब्बर ने अपनी बात बड़े ही संक्षिप्त पर दमदार तरीके से कही। ये ही उनकी खूबी है कि वे समय की नब्ज को पकड़ना जानते हैं। जहां आज जनमानस नेताओं के लंबे-लंबे भाषणों से उकता गया है, ऐसे में राजबब्बर ने लगभग 5 मिनट में जिस तरह आगरा शहर का वर्णन किया, वे गागर में सागर भरने समान था।

राजबब्बर ने कहा कि आगरा साहित्यकारों व कलाकारों की जमीन रही है। नजीर, गालिब इसी चौखट से निकलकर गए हैं। सूर हमारी जमीं पर सबसे ऊंचे माने गए। यह शहर सीखने का शहर है, यहां से मैं लगातार सीखता रहा हूं। मातृशक्ति को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी में जो ताकत मिलती है, उसकी प्रेरणा मां से मिलती है। इसके लिए लगन और श्रद्धा की जरूरत है।

मुख्य अतिथि राजबब्बर ने आगरा में स्वयं को मेजबानी की भूमिका में रखते हुए कहा कि आज मैं सुभाषिनी अली जी के बराबर में बैठा हूं तो खुद को इसलिए भी धन्य समझता हूँ क्योंकि इनके बेटे ने मुझे पहली बार फ़िल्म में मौका दिया, वो भी एक डाकू के रोल में। लेकिन वो डाकू आज के नेताओं से ज्यादा शरीफ था। उनकी इस बात पर सभागार में भरपूर ठहाके लगे। उन्होंने कहा कि सूर नज़ीर, गालिब और मीर की धरती पर ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए, ताकि ये सामाजिक समरसता बनी रहे। 



प्रख्यात फ़िल्म स्टार, सामाजिक और राजनैतिक शख्सियत सुभाषिनी अली और राजबब्बर से ताज लिटरेचर क्लब और सरंचना सोशल फाउंडेशन की एक बेहतरीन शाम का लुत्फ ताजनगरी ने उठाया। होटल ग्रांड में हुए इस कार्यक्रम में इन दोनों वक्ताओं ने अपनी तकरीर और साहित्यिक विमर्श से लोगों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर ताज लिटरेचर की संस्थापिका भावना वरदान, आराधना संस्थाध्यक्ष पवन आगरी और महासचिव डॉ हृदेश चौधरी,  होटल ग्रांड के अरुण डंग, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चिमटी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना, सिविल सोसायटी आगरा के अनिल शर्मा, आनंद शर्मा, डॉ रविन्द्र भदौरिया, डॉ मुक्ता भदौरिया, साधना भार्गव, विवेकिनी मिश्रा,  डॉ. वेद भारद्वाज, रामकुमार शर्मा, प्रीति उपाध्याय, राजकुमारी शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अवनीश अरोरा और विनय पतसरिया ने किया।
 
शुभारंभ मुख्य अतिथि राजबब्बर, कार्यक्रम अध्यक्ष सुभाषिनी अली और फाउंडेशन अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने किया। डॉ. शशि तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत में कवि नीरज व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।  साथ ही पं. श्याम बाबू शर्मा ने सम्मान के लिए बधाई दी। नारी सशक्तिकरण पर सरोज गौड़ व पवन आगरी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. शशि तिवारी और डॉ. मधु भारद्वाज को सम्मानित किया गया।  शहर के कवि-कवित्रियों साधना भार्गव, डॉ. मुक्ता भदौरिया, नरेश चंद्रा, ऋचा गुप्ता, दीक्षा ने काव्य पाठ किया। 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago