होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP: सुमित अवस्थी का नया शो हुआ लॉन्च

ABP: सुमित अवस्थी का नया शो हुआ लॉन्च

देश में आम चुनाव नजदीक हैं और इनमें युवाओं की अहम भूमिका को देखते हुए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश में आम चुनाव नजदीक हैं। चुनावों में युवाओं की अहम भूमिका होती है। इसे देखते हुए ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) ने युवाओं और नेताओं को ऐसा पारदर्शी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की है, जहां पर वे अपने विचार एक-दूसरे के सामने रख सकें।

इसके तहत ‘ANN’ ने ‘2019 के जोशीले’  (2019 KeJoshilay) नाम से एक यूथ डिबेट सीरीज शुरू की है, जिसका आयोजन देश के प्रमुख कॉलेजों में किया जाएगा। इसके तहत युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से तमाम मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। इस शो को जाने-माने टीवी पत्रकार और एबीपी न्यूज के सलाहकार संपादक सुमित अवस्थी होस्ट करेंगे और इसके पहले एपिसोड का प्रसारण नौ फरवरी से शनिवार को रात आठ से नौ बजे के बीच किया गया। इसके अलावा रविवार की सुबह दस से 11 बजे के बीच इसका पुनः प्रसारण भी किया जाएगा।  

इस शो का पहला एपिसोड दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच किया जाएगा, इसके बाद इस शो को आईआईटी कानपुर, पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुंबई के मीठीबाई कॉलेज, ग्वालियर की  आईटीएम यूनिवर्सिटी और रायपुर के श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैंनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में किया जाएगा। इसके बाद शो को और आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न भागों में स्थित प्रमुख कॉलेजों को शामिल किया जाएगा।

इस कवायद के बारे में  ‘ANN’ के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, ‘आम चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में हम उन युवाओं पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। यह एक अलग तरह की शुरुआत है, जिसमें देश के युवाओं को चुनाव से पूर्व अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। इसमें युवाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान तो होगा ही, साथ ही उन्हें एक-दूसरे से क्या अपेक्षाएं हैं, ये भी सामने निकलकर आएगा।’


टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क 2019 के जोशीले
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago