होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुप्रीम कोर्ट का मीडिया कवरेज पर लगाम
सुप्रीम कोर्ट का मीडिया कवरेज पर लगाम
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो उच्चतम न्यायालय ने आरुषि मामले की सनसनीखेज मीडिया कवरेज पर रोक लगाने का आदेश दिया है। आरुषि के परिजनों की शिकायत पर सनसनीखेज रिपोर्ट प्रकाशित करने वाले दो अखबारों को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं उच्चतम न्यायालय ने आरुषि मामले में सनसनीखेज मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी। जिन दो अखबारों को नोटिस जारी की गई है, उनमें हाल में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 15 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो उच्चतम न्यायालय ने आरुषि मामले की सनसनीखेज मीडिया कवरेज पर रोक लगाने का आदेश दिया है। आरुषि के परिजनों की शिकायत पर सनसनीखेज रिपोर्ट प्रकाशित करने वाले दो अखबारों को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं उच्चतम न्यायालय ने आरुषि मामले में सनसनीखेज मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी। जिन दो अखबारों को नोटिस जारी की गई है, उनमें हाल में ही छपी रिपोर्ट के अनुसार आरुषि और हेमराज की हत्या में राजेश तलवार के भी शामिल होने की बात कही गई थी। इस बावत आदलत ने कहा कि कोई भी मीडिया पर रोक नहीं लगाना चाहता। लेकिन मीडिया लापरवाह हो तो किसी को उसपर लगाम कसनी पडगी। मीडिया हमारे लिए बेहद जरूरी है और उससे आत्मनियंत्रण बरतने की उम्मीद की जाती है। इस तरह की सनसनीखेज रिपोर्टिग से पीडिता और उसके परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचती है। आदेश जारी करते हुए आदलत ने कहा कि मामले में आरुषि और हेमराज के सम्मान का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स