होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आजतक ला रहा है केयर अवार्ड
आजतक ला रहा है केयर अवार्ड
टीवीटूडे ग्रुप का हिंदी न्यूज चैनल आजतक केयर अवार्ड लेकर आ रहा है। यह अवार्ड समारोह 6 जून को दिल्ली में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में कॉरपोरेट जगत के उन लोंगो को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने समाज के बदलाव और विकास में अपना योगदान दिया है। इस बारे में प्रंबधन कहना है कि देश के एक जिम्मेदार, विश्वसयनिय और अग्रणी हिंदी न्यूज चैनल होने के नाते हम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
टीवीटूडे ग्रुप का हिंदी न्यूज चैनल आजतक केयर अवार्ड लेकर आ रहा है। यह अवार्ड समारोह 6 जून को दिल्ली में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में कॉरपोरेट जगत के उन लोंगो को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने समाज के बदलाव और विकास में अपना योगदान दिया है। इस बारे में प्रंबधन कहना है कि देश के एक जिम्मेदार, विश्वसयनिय और अग्रणी हिंदी न्यूज चैनल होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती हैं हर चीज के ना केवल नकारात्मक पहलू ही दिखाएं बल्कि सकारात्मक पहुलाओं को भी जनता के सामने लाये। इस अवार्ड देने का उद्देश्य कॉरपोरेट सेक्टर के लोगों द्वारा समाज क लिए किये जाये रहे अच्छे काम को पहचान दिलाना, बाकी कॉरपोरेट्स और एसएमई को समाज क लिए अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करना और हमारे देश के सोशल और एकॉनोमिक्स बदलाव को आसान बनाना। अवार्ड में पांच कैटेगरी एजुकेशन, हेल्थकेयर, लाइवलीहुड, एनवायरमेंट और इम्पावरमेंट रखी गई हैं। हर एक कैटेगरी में तीन विजेता होंगे। विजेताओं का निर्धारण तीन स्टेज पर किया जायेगा। इसके ज्यूरी के चेयरमैन गुरचरण दास हैं जो कि मैनेजमेंट कंस्लटेंट के साथ साथ एक लेखक भी हैं। और इनके साथ विख्यात समाजशास्त्री प्रोफेसर दिपांकर गुप्ता, लर्न टूडे के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरूण कपूर, सोशल एक्टिविस्ट डॉ. संदीप पांडे, प्रर्यावरणविद और तरूण भारत सिंह के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह, फोर्टिस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के कार्डियोलोजी काउंसिल के चेयरमैन संदीप सेठ, एक्शनएड इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप चचेरा शामिल हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स