होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / माखनलाल यूनिवर्सिटी: विवादों के बीच फूटा एक 'बम'

माखनलाल यूनिवर्सिटी: विवादों के बीच फूटा एक 'बम'

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय(एमसीयू) में जारी विवाद...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय(एमसीयू) में जारी विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब विश्वविद्यालय की महापरिषद के सदस्य प्रशांत पोल ने जगदीश उपासने के कुलपति पद से इस्तीफे और संस्था की जांच के लिए बिना महापरिषद के संज्ञान में लाए कमेटी गठित करने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है।

प्रशांत का कहना है कि विश्वविद्यालय से संबंधित निर्णय लेने के लिए महापरिषद सबसे बड़ी संस्था है। इसलिए बिना महापरिषद के संज्ञान में लाए इस तरह का निर्णय लेना ठीक नहीं है। पत्र में प्रशांत ने यह भी लिखा है कि जगदीश उपासने के कार्यकाल में विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ी थी, ऐसे में किस कारण से उनसे इस्तीफा मांगा गया है।

इस पत्र में प्रशांत की ओर से कहा गया है, ‘सरकारें तो आती-जाती रहती हैं, लेकिन विश्वविद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा हमेशा बनी रहनी चाहिए। समूचे विवि में भय का वातावरण व्याप्त है।‘ उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि महापरिषद के प्रमुख होने के नाते सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए अविलंब बैठक बुलाई जाए।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में जगदीश उपासने ने माखनलाल विश्वविद्यालय के कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया था। अब विश्वविद्यालय के नए कुलपति की तलाश तेज हो गई है। बता दें कि विवि में कुलपति की नियुक्ति महापरिषद द्वारा की जाती है। मुख्यमंत्री विवि की महापरिषद के अध्यक्ष होते हैं। प्रशांत पोल द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र की प्रति आप यहां पढ़ सकते हैं।


टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी कुलपति
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago