होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक अमर भारती लखनऊ से लॉन्च
दैनिक अमर भारती लखनऊ से लॉन्च
अमर भारती प्रकाशन समूह ने अपना लखनऊ एडिशन कल लॉन्च कर दिया। समूह ने इससे पहले आगरा संस्करण को लॉन्च किया था। समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये लखनऊ संस्करण के ब्यूरो प्रमुख शिमांत शुक्ला ने बताया की अमर भारती पूर्वी यूपी के सभी जिलों तक पहुंच रहा है। आने वाले समय में समूह अखबार के और भी एडिशन निकालने पर विचार कर रहा हैं। शिमांत का कहना है कि अम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
अमर भारती प्रकाशन समूह ने अपना लखनऊ एडिशन कल लॉन्च कर दिया। समूह ने इससे पहले आगरा संस्करण को लॉन्च किया था। समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये लखनऊ संस्करण के ब्यूरो प्रमुख शिमांत शुक्ला ने बताया की अमर भारती पूर्वी यूपी के सभी जिलों तक पहुंच रहा है। आने वाले समय में समूह अखबार के और भी एडिशन निकालने पर विचार कर रहा हैं। शिमांत का कहना है कि अमर भारती कानपुर में अखबार के साथ उद्योग नगरी के नाम से दो पेज खबरें दे रहा है। इसी प्रकार इलाहाबाद और गोरखपुर में भी 2 पेज लोकल खबरें होगी। हमारी योजना इसे अन्य भी शहरों तक ले जाने की है। अखबार में स्थानीय खबरों सहित देश दुनिया की ताजातरीन खबरें होगी। इस बाबत अखबार के मुख्य समाचार संपादक देवनाथ का कहना है कि हम सिर्फ़ और सिर्फ़ लोकतंत्र के सजग प्रहरी बन कर पत्रकारिता करते हैं और वैसे ही विचारों को प्रोत्साहित करने की भरपूर चेष्ठा भी करते है। दो रुपये मूल्य का यह दैनिक अखबार 12 पेज का है। जिसमें दो पेज कलर और बाकी ब्लैक एंड व्हाइट हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स