होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूसुफ अंसारी चैनल वन के मैनेजिंग एडिटर बने
यूसुफ अंसारी चैनल वन के मैनेजिंग एडिटर बने
<p>आरिफ खान मंसूरी</p> <div>समाचार4मीडिया.कॉम</div> <div>जाने माने पत्रकार यूसुफ अंसारी ने चैनल वन म
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
जाने माने पत्रकार यूसुफ अंसारी ने चैनल वन में एक फरवरी से मैनेजिंग एडिटर का पदभार संभाल लिया है। अंसारी पिछले दस सालों से टीवी पत्रकारिता में काम कर रहे हैं।
वे पत्रकारिता में पिछले 20 साल से सक्रिय हैं। उन्होंने अगस्त 1999 में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ज़ी न्यूज़ ज्वाईन किया था। 2001 में वे पोलिटिकल रिपोर्टर बना दिये गए और सन् 2004 में वे प्रमोशन पाकर ब्यूरो चीफ बन गए। अंसारी ने फिर इन्हें प्रमोट करके 2004 में ब्युरों चीफ बना दिया गया। 2005 में ज़ी न्यूज में असिस्टेंट एडिटर की पदवी संभाली, तब से अब तक वे ज़ी न्यूज़ में इसी पद पर काम कर रहे थे। उन्होंने ज़ी न्यूज़ से 24 जनवरी को इस्तीफा दे दिया था।”
चैनल वन के बारे में पूछे जाने पर अंसारी ने कहा ‘मैं एक फरवरी से चैनल वन में हूं। चैनल वन में फोकस केवल न्यूज पर होगा। हमारी प्राथमिकता मीडिया सर्कल में चैनल वन की पहचान बनाना है तथा हम अपनी दर्शक संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे।
टैग्स