होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आईपीएल-ब्रॉडकास्टर विवाद में दखल का अनुरोध किया
इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आईपीएल-ब्रॉडकास्टर विवाद में दखल का अनुरोध किया
<p>मुंबई ब्यूरो</p> <div>इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-3 की कवरेज के लिए जारी मीडिया एक्रिडिटेशन एंड न
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
मुंबई ब्यूरो
इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-3 की कवरेज के लिए जारी मीडिया एक्रिडिटेशन एंड न्यूज एक्सेस गाइडलाइन्स से भारतीय मीडिया नाराज है क्योंकि इन गाइडलाइन्स में बहुत सी पाबंदियां हैं। कुछ दिन पूर्व इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।
इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन के अनुसार यदि क्रिकेट टूर्नामेंट तक उनकी पहुंच इतनी पाबंदियों भरी हुई तो दर्शकों का एक बहुत बड़ा वर्ग क्रिकेट की खबरों से वंचित रह जाएगा। इससे किसी को लाभ नहीं होगा और किसी समझौते पर पहुंचने से असफल रहने के गंभीर परिणाम होंगे। दोनों संस्थाओं में ऐसा ही झगड़ा 2008 में भी देखने को मिला था पर तब अतिरिक्त सचिव के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया था और वे ही मार्गदर्शक नीतियां अब तक चल रही थीं।
आईपीएल की गाइडलाइन्स के मुताबिक हर नियमित न्यूज टेलिकास्ट में एक मैच की केवल 30 सेकेंड की ताजा फुटेज ही दिखा सकेंगे तथा किसी भी एक मैच के ताजा फुटेज 120 सैकेंड से ज्यादा नहीं होंगे। पूरे दिन में कुल मैंचो की फुटेज 7 मिनट से ज्यादा नहीं हो सकती, जिसका अर्थ है कि किसी एक मैच की फुटेज को तीन बार से ज्यादा न्यूज बुलेटिन में दोहराया नहीं जा सकेगा। यह फुटेज भी सिर्फ नियमित न्यूज बुलेटिन में ही दिखाई जा सकेगी, किसी स्पेशल प्रोग्राम में इसका प्रयोग वर्जित होगा।
किसी भी हालात में लाइव फुटेड नहीं दिखाई जा सकेगी। लाइव टेलिकास्ट से कम से कम 30 मिनट की देरी पर ही यह फुटेज दिखाना संभव होगा। लाइव का अर्थ होगा, पहले बाल से अखिरी बाल तक के बीच का समय। यदि कोई चैनल इन नियमों का पालन नहीं करेगा तो आईपीएल में उसकी एक्रिडिटेशन रद्द कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कानूनी प्रावधानों के मुताबिक अन्य कार्यवाही अलग होगी।
आईपीएल अधिकारियों ने अखबारों, पत्रिकाओं तथा वेबसाइट्स के लिए फोटोग्राफ प्रकाशित करने के बारे में भी गाइडलाइन्स जारी की हैं। फोटोग्राफर केवस स्टिल फोटोग्राफ ही ले पायेंगे तथा उनके अखबार, पत्रिका अथवा वेबसाइट पर वे फोटो स्टिल की तरह ही प्रयुक्त होंगी तथा उनका कोई अन्य व्यावसायिक प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।
टैग्स