होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैगजीन इंडस्ट्री पीआरबी के संशोधन के प्रस्ताव से खुश नहीं

मैगजीन इंडस्ट्री पीआरबी के संशोधन के प्रस्ताव से खुश नहीं

<p>समाचार4मीडिया ब्यूरो</p> <div>&lsquo;द प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक एक्ट,1867&rsquo; में जल्द ही

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो

‘द प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक एक्ट,1867’ में जल्द ही संशोधन किया जायेगा। इस संशोधन की प्रस्तावित सिफारिशों से भारतीय पत्रिका इंडस्ट्री बिल्कुल भी खुश नहीं है। सरकार ने इंडस्ट्री से इस बारे में सुझाव मांगे हैं लेकिन कई मुद्दों पर पत्रिका बिरादरी के लोग इससे सहमत नहीं है।
 
इसी बीच एसोशिएसन ऑफ इंडियन मैगजीन (एआईएम) ने इन मुद्दों को गम्भीरता से लिया। और कई मुद्दों पर पिछले दिनों हुई बैठक में भी चर्चा की गई।
 
पीआरबी एक्ट 1867 ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मीडिया पर नियंत्रण करने के लिए बनाया गया था। इस संशोधन के प्रस्ताव पर बोलते हुए दिल्ली प्रेस के एडिटर और प्रकाशक परेश नाथ ने बताया, “सरकार के द्वारा संशोधन का प्रस्ताव अनावश्यक है। पुराना एक्ट अच्छे तरीके से काम कर रहा था चाहे वो ब्रिटिश राज्य और आजादी के बाद भी इसके काम से संतुष्ट हैं। अगर हमारी बात नहीं मानी जाती है तो यह अभिव्यक्ति के अधिकार पर चोट होगी।”
 
दूसरी तरफ इस संशोधन से पत्रिका इंडस्ट्री पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर चित्रलेखा ग्रुप के अध्यक्ष एव प्रकाशक और एआईएम के जनरल सेक्रेटरी मित्रराजी भट्टाचार्या ने कहा, “यह एक्ट पुराना हो गया और इसमें एक बड़े सुधार की जरूरत है। इसलिए सूचना प्रसारण मंत्रालय का यह कदम उचित है।”
 
संगठन के मुताबिक एसोशिएसन ऑफ इंडियन मैगजीन के सामने एक बड़ी समस्या पत्रिकाओं का रजिस्ट्रेशन है। मैगजीन रजिस्ट्रेशन के लिए हमें प्रेस रजिस्ट्रेशन जनरल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट और डीसीपी तक के यहां जाना पड़ता है। जबकि अखबार और न्यूज चैनल के लिए ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं है। दिल्ली प्रेस के प्रकाशक परेश नाथ इस पर चिंता जताते हुए कहते हैं कि रजिस्ट्रेशन में आने वाली इतनी कठिनाइयां हमारे मूल अधिकार के खिलाफ हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए डीसीपी और मजिस्ट्रेट के पास जाना कहां तक उचित है।

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है।समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

25 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago