होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज24 से चित्रा, टीवी9 से अमित इस्तीफा
न्यूज24 से चित्रा, टीवी9 से अमित इस्तीफा
<p>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</p> <div>न्यूज24 से खबर है कि एंकर चित्रा जल्द ही संस्थान को अलविदा कहने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
न्यूज24 से खबर है कि एंकर चित्रा जल्द ही संस्थान को अलविदा कहने वाली हैं। उन्होने अपना इस्तीफा प्रबंधन को भेज दिया है। चित्रा त्रिपाठी 15 दिनों के भीतर सहारा समय ज्वाइन कर लेंगी। समाचार4मीडिया से बात करते हुये चित्रा ने बताया कि न्यूज24 में करीब तीन वर्षों का कार्यकाल काफी अच्छा रहा। मैने वहां एंकरिंग सहित कई जिम्मेदारियां निभाईं। चित्रा ने बताया कि उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर दूरदर्शन से की थी, बाद में हैदराबाद ईटीवी की यूपी डेस्क पर बतौर एंकर रहीं। ईटीवी के बाद वे न्यूज24 गयीं।
उधर टीवी9 से खबर है कि खेल पत्रकार अमित शाह ने संस्थान से इस्तीफा दे कर इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया है। अमित पिछले 2 साल से टीवी9 से जुडे थे। समाचार4मीडिया से बात करते हुये अमित शाह ने बताया कि मैने टीवी9 से इस्तीफा देकर इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया है जहां मुझे विशेष संवाददाता का पद सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता की शुरुआत मुंबई समाचार से की थी जहां वे फ्रीलांसर थे, बाद में निखिल बागले के महानगर अखबार से जुड़े। वे अहमदाबाद में दिव्य भास्कर (गुजराती) बाद में मिड डे, लाइव इंडिया और जी न्यूज में भी काम कर चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स