होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आगरा से लांच हो रहा है कल्पतरू एक्सप्रेस

आगरा से लांच हो रहा है कल्पतरू एक्सप्रेस

<p>समाचार4मीडिया.कॉम&nbsp;ब्यूरो</p> <div>आगरा&nbsp;से दैनिक&nbsp;समाचार पत्र छापने के लिए कल्पतरू स

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

आगरा से दैनिक समाचार पत्र छापने के लिए कल्पतरू समूह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अखबार अनुभवी टीम के साथ मैदान में उतरेगा। संपादक सुरेंद्र सिंह हैं, वहीं प्रसार एमपी सिंह, विज्ञापन मधुसूदन भट्ट और संपादकीय प्रभारी का दायित्व अनिल दीक्षित को मिला है। आज अखबार के महाप्रबंधक रहे राजकुमार मेहरोत्रा, अकिंचन भारत के मशीनमैन यादव और करीब तीस साल तक सेवा के बाद अमर उजाला से सेवानिवृत्त मानिकचंद शर्मा भी इसी अनुभवी टीम में हैं। अखबार अपनी खुद की मशीन से संभवतया जुलाई के पहले पखवाड़े तक छपना प्रारंभ हो जाएगा। मशीन आगरा-दिल्ली मार्ग पर सचदेवा कॉलेज के पीछे स्थित चुरमुरा गांव में लगाई जा रही है। समूह की वहां अपनी टाउनशिप निर्माणाधीन है। समूह की योजना आगरा के बाद मथुरा और फिर दिल्ली से भी अखबार प्रकाशित करने की है। संभावना है कि मुख्यालय चुरमुरा में ही बनेगा।
 
आगरा के संजय प्लेस में ब्यूरो कार्यालय खोला जा रहा है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। समूह ने सबसे पहले सुरेंद्र सिंह का चयन किया जो अमर उजाला में अशोक अग्रवाल समर्थक मानकर गाज के शिकार हुए थे। सुरेंद्र सिंह आज में शशि शेखर के कार्यकाल में सबसे तेजतर्रार रिपोर्टर हुआ करते थे। इसके बाद वह अमर उजाला चले गए जहां करीब 10 साल रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के अनुभवी एमपी सिंह चौहान को प्रसार प्रबंधक और अमर उजाला के भट्ट को विज्ञापन प्रबंधक बनाया गया। उजाला, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और फिर राज एक्सप्रेस ग्वालियर में काम कर चुके शरद शर्मा संभावित सिटी चीफ के रूप में देखे जा रहे हैं। आज अखबार के बाद अमर उजाला और फिर दैनिक जागरण में करीब आठ साल तक कार्यरत रहे अनिल दीक्षित को संपादकीय प्रभारी बनाया गया है। वह जागरण अखबार की इनोवेटिव टीम का हिस्सा थे। दीक्षित को आईनेक्स्ट को आगरा में लांच कराने का अनुभव है। आईनेक्स्ट कानपुर में स्थानांतरित होने के करीब डेढ़ साल बाद निजी कारणों से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था 

और फिलहाल किसी शिक्षा समूह में जनसंपर्क का काम देख रहे हैं। इससे पहले उनकी प्रतियोगिता साहित्य मैग्जीन में संपादक बनने की चर्चाएं थीं। भर्तियों का क्रम चल रहा है जिसमें कुछ और बड़े नाम जुड़ने की संभावना है। टीम में कई पत्रकार अमर उजाला, दैनिक जागरण, अकिंचन भारत और जागता शहर मैग्जीन से लिये जा रहे हैं। प्रसार और विज्ञापन की टीम में भी इन अखबारों के लोग शामिल हो रहे हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
  
(प्रबंधन की ओर समाचार4मीडिया को भेजे गए मेल पर आधारित)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago