होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टोटल टीवी के मैनेजिंग एडिटर बने अमिताभ अग्निहोत्री
टोटल टीवी के मैनेजिंग एडिटर बने अमिताभ अग्निहोत्री
<div><b>समाचार4मीडिया.कॉम</b></div> <div>टोटल टीवी जल्द ही नेशनल न्यूज चैनल में बदलेगा। जिसके लिए प्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम
टोटल टीवी जल्द ही नेशनल न्यूज चैनल में बदलेगा। जिसके लिए प्रबंधन द्वारा लगभग तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सीनियर पदों पर वरिष्ठों की नियुक्ति भी की जा रही है। इन्ही नियुक्तियों के क्रम में मैनेजिंग एडिटर के पद पर अमिताभ अग्निहोत्री ने ज्वाइन किया है। वे इससे पहले दैनिक देशबंधु के दिल्ली संस्करण के स्थानीय संपादक के पद पर कार्यरत थे। टोटल टीवी जो अभी तक दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा बेस चैनल है। उसे नेशनल न्यूज चैनल बनाने की तैयारी चल रही है।
समाचार4मीडिया से अमिताभ अग्निहोत्री ने खबर की पुष्टि करते हुये बताया कि मैंने टोटल टीवी ज्वाइन कर लिया है। प्रिंट से इलेक्ट्रॉनिक में आने की वजह पर पूछने पर उन्होंने कहा कि जीवन में गति बहुत जरूरी है और नई चुनौतीयां मुझे हमेशा से पसन्द हैं। मुझे लगता है कि यह चुनौती मुझे स्वीकार करनी चाहिये। अमिताभ ने 1989 में आईआईएमसी, दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद कॅरियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। अमिताभ दैनिक जागरण के दिल्ली से लांच होने पर संस्थान का हिस्सा बने थे। 1994 में आज के नेशनल ब्यूरो मे विशेष संवाददाता के रूप में भी काम किया, आज के बाद दैनिक भास्कर में भी तकरीबन 10 साल रहे। दैनिक भास्कर के बाद 2008 में देशबन्धु के स्थानीय संपादक बने।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स