होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर लॉन्च करेगा इंग्लिश न्यूज वेबसाइट
दैनिक भास्कर लॉन्च करेगा इंग्लिश न्यूज वेबसाइट
<div>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</div> <div>डीबी कॉर्प लिमिटेड के डिजिटल डिविजन आईएमसीएल एक इंग्लिश न्य
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
डीबी कॉर्प लिमिटेड के डिजिटल डिविजन आईएमसीएल एक इंग्लिश न्यूज वेबसाइट लॉन्च अगस्त में लॉन्च करने जा रहा है। इस नई वेबसाइट का मुख्य फोकस लोकल न्यूज पर होगा। इस डिविजन की पहले भी तीन वेबसाइट चल रही हैं जिनमें हिंदी और गुजराती वेबसाइट भी शामिल हैं। यह वेबसाइट मुख्यत एनआरआई या उन लोगों के लिए है जो कि मैट्रो शहर में आकर बस गए हैं लेकिन अपने घरेलू क्षेत्र के बारे में जानकारी जानने को उत्सुक हैं। उस वेबसाइट का संपादक विनय झा को बनाया गया है।
हमसे बात करते हुए आईएमसीएल के बिजनेस हेड ज्ञान गुप्ता ने बताया कि अंग्रेजी पाठकों की मार्केट बहुत बड़ी है और इसमें ऐसे पाठकों की संख्या बहुत है जो क्षेत्रिय न्यूज जानना चाहते हैं। यह वेबसाइट उन्ही लोगों को समर्पित है और हमारे डिजिटल डिविजन को आगे बढ़ाने का एक कदम है।
जब गुप्ता से पूछा गया कि यह वेबसाइट अन्य न्यूज पोर्टलों से कैसे अलग होगी तो उनका कहना था कि यह वेबसाइट न्यूज पेपर का ही एक रूप नहीं होगी जैसे की कई बड़े न्यूज पोर्टल है। यह वेबसाइट रियल टाइम रिपोर्टस द्वारा ग्राउंड ज़िरो से की गई रिपोर्टिंग से लगातार अपडेट होती रहेगी।
कंटेंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट में कंटेंट हर राज्य के लिए अलग होगा। कंटेंट पर काम करते हुए एनआरआई पाठकों का भी ध्यान रखा जायेगा। हमारी इस वेबसाइट पर खबरें लोकल फ्लेवर के साथ गहराई से दी जायेंगी।
इस नए वेंचर के लिए अलग से टीम नियुक्त की गई है, हालांकि सेल्स टीम तो सभी वेबसाइट की एक ही होगी। साथ ही उन्होंने पाठकों के बारे में बताया कि इस वेबसाइट के लोकल, नेशनल और इंटरनेशनल पाठक होंगे जो कि नेशनल और लोकल विज्ञापनदाताओं को अपने उपभाक्ताओं तक पहुंचने का मौका देगी। कई ऐसे बड़े ब्रांड है जो कि क्षेत्रिय उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहते है इसी को ध्यान में रख इस वेबसाइट को बनाया गया है। वेबसाइट के नाम के बारे में उन्होंने बताया कि अभी इस पर चर्चा चल रही है जल्द ही इसका नाम भी फाइनल हो जाएगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स