होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रेडियो मिर्ची को मिला इंटरनेशनल अवार्ड
रेडियो मिर्ची को मिला इंटरनेशनल अवार्ड
<div><span>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</span></div> <div><span>निजी एफएम चैनल रेडियो मिर्ची को भारत में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
निजी एफएम चैनल रेडियो मिर्ची को भारत में मानव तस्करी की रिपोर्ट के लिए इंटरनेशनल रेडियो अवार्डस से न्यूयार्क में ‘‘सिल्वर’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रेडियो मिर्ची को यह पुरस्कार उसके दिल्ली ब्रेकफास्ट शो ‘‘ हाय दिल्ली ’’ कार्यक्रम के लिए दिया गया है जिसके प्रस्तुतकर्ता सौरभ और अनंत थे।
इंटरनेशनल रेडियो अवार्डस न्यूयार्क समारोह का एक हिस्सा है जिसमें दुनिया भर के करीब 180 रेडियो स्टेशन प्रतिस्पर्धी थे। न्यूयार्क समारोह का यह 54 वां साल है। रेडियो जॉकी सौरभ और अनंत को मैनहट्टन में एक भव्य समारोह में यह सम्मान दिया गया।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स