होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया सेंटर का स्वरुप बरकरार रखा जाएगा-पी.चिदंबरम
मीडिया सेंटर का स्वरुप बरकरार रखा जाएगा-पी.चिदंबरम
<div>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</div> <div>केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने खेलों की कवरेज के लिए प्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने खेलों की कवरेज के लिए प्रगति मैदान में बनाए गए मीडिया सेंटर का रविवार सुबह अचानक दौरा कर व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। दौरा करने के बाद वह लगभग 300 पत्रकारों के बैठने कि लिए बनाए गए मीडिया सेंटर में किए गए इंतजामात से संतुष्ट दिखाई दिए।
केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इस प्रेस कांफ्रेस रुम और स्टूडियो को खेलों के बाद भी उसी स्वरूप में बरकरार रखा जाएगा ताकि यह आगे भी काम आ सके। गृहमंत्री करीबन आधे घंटे तक मीडिया सेंटर में रहे। वे लगभग साढ़े दस बजे मीडिया सेंटर पहुंचे थे।
गृह मंत्री के पहुंचते ही पीआईबी और अन्य एजेंसियों से जुड़े अधिकारी हरकत में आ गए। इसके बाद खेलों के लिए मीडिया सेंटर को देख रही मंजूश्री राय और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वहां आनन-फानन में वहां पहुंच गए।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स