होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘चौथी दुनिया’ का उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड संस्करण लॉन्च
‘चौथी दुनिया’ का उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड संस्करण लॉन्च
<div><span style=font-size: small><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></span></div> <div><span
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र, ‘चौथी दुनिया’ ने अपना विस्तार जारी रखते हुए, उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड में स्थानीय संस्करण 22 नवंबर, 2010 को लॉन्च कर दिया। इस संस्करण में 20 पेज होंगे, जिसमें 4 से 8 पेज पर स्थानीय समाचार होंगे और इसका मूल्य 5 रुपये होगा। उत्तर प्रदेश/ उत्तराखंड संस्करण का संपादक, प्रभात रंजन दीन को बनाया गया है।
इस संबंध में बात करते हुए, ‘चौथी दुनिया’ के एडिटर-इन-चीफ, संतोष भारतीय ने कहा, “पिछले वर्ष बिहार और झारखंड में ‘चौथी दुनिया’ का संस्करण लॉन्च करने के बाद, उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड में संस्करण को लॉन्च करना हमारे लिए तार्किक विस्तार था। हमारा समाचार पत्र निर्णय लेने वालों के लिए है और हम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी संभ्रांत वर्ग के पाठकों को टार्जेट कर रहे हैं।”
प्रतियोगियों पर बोलते हुए, उन्होंने कहा, “साप्ताहिक समाचार पत्र और पत्रिकाओं से हमारी सीधी प्रतिस्पर्धा है। हमारे समाचार पत्र का डिजाइन, प्रिंट और पेपर सबों से बेहतर है। बिहार में, हमारा समाचार पत्र कुछ हिन्दी साप्ताहिक पत्रिकाओं से कुछ जगह बढ़त बनाये हुए है।”
भरतिया ने आगे कहा, समाचार पत्र अभी तक एबीसी या आईआरएस के साथ निबंधित नहीं है, यह अपने कंटेंट की विश्वसनीयता के बल पर विज्ञापनदाताओं को टार्जेट करता है। उन्होंने दावा किया, “विज्ञापनदाताओं को निश्चित रुप से हमारे लक्षित पाठकों की पहचान हैं, क्योंकि हमारे अधिकांश पाठकों की उच्च क्रय क्षमता है। लॉन्चिंग के पहले दिन ही हमें 8 लाख का विज्ञापन मिला है।”
दिलचस्प है कि, समाचार पत्र ने ताजा लॉन्चिंग के लिए किसी भी तरह से प्रचार नहीं किया।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लॉन्चिंग से एक साल पहले ‘चौथी दुनिया’ ने बिहार और झारखंड में अपना संस्करण लॉन्च किया था। इसके अलावे, वर्ष के शुरू में, मई के महीने में समाचार पत्र ने अपना उर्दू संस्करण लॉन्च किया था।
ज्ञात हो कि, ‘चौथी दुनिया’ ने 17 वर्षों के अंतराल के बाद, वर्ष 2009 में पुनर्प्रकाशन शुरू किया था। चौथी दुनिया को छह साल के प्रकाशन के बाद 1992 में बंद कर दिया गया था, यह फिर से अपने नए अवतार में 29 मार्च, 2009 को पाठकों के सामने आया।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स