होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ज़ी कन्नड़’ के बिजनेस हेड, जे शेकर का इस्तीफा
‘ज़ी कन्नड़’ के बिजनेस हेड, जे शेकर का इस्तीफा
<div><span style=font-size: small><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></span></div> <div><span
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘ज़ी कन्नड़’ के बिजनेस हेड, जे शेकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे एक दशक से अधिक समय से, ‘ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ में कार्यरत थे। यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है कि शेकर अब कहां जा रहे हैं, लेकिन वे इसी क्षेत्र में कार्य करेंगे। वे वर्तमान में नोटिस पीरियड में चल रहे हैं और जनवरी 2011 के अंत तक ‘ज़ी’ के साथ रहेंगे।
इस बात की पुष्टि करते हुए, शेकर ने कहा, “मैंने इस्तीफा दे दिया है और वर्तमान में नोटिस पीरियड में कार्य कर रहा हूं। मेरे पास कुछ विकल्प है, लेकिन अभी मैं उसके बारे में बात नहीं कुछ नहीं कह सकता। जब समय आयेगा तो आपको सब पता चल जायेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “ज़ी मे सीखने का मुझे एक महान अवसर मिला। पिछले 10 वर्षों में, मैंने प्रोग्रामिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग और सेल्स के बारे में जाना है। यह एक समृद्ध अनुभव रहा है।”
शेकर ने अपना कॅरियर ‘ज़ी’ समूह में सिटी केबल नेटवर्क में डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्रीय निदेशक के तौर पर शुरू किया था। उनके बाद वे ‘अल्फा तेलुगू’ (अब ‘ज़ी तेलुगू’) चले गए, जहां वे ‘ज़ी तमिल’, ‘ज़ी तेलुगू’ और ‘ज़ी कन्नड़’ के सेल्स का नेतृत्व करते थे। पिछले दो वर्षों से, वे ‘ज़ी कन्नड़’ में बिजनेस हेड के पद पर थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स