होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तीन दिन तक कोई हिला नहीं

तीन दिन तक कोई हिला नहीं

<div><span style=font-size: small><span style=color: #000080>मुंबई हमले के समय मीडिया के सामने एक सं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

मुंबई हमले के समय मीडिया के सामने एक संकट पैदा हुआ कि उनकी लाइव कवरेज से आतंकियों को सुराग मिल रहा है। हमले के प्रसारण को लेकर लंबी बहस चली थी। अब ऐसे मामलों को लेकर मीडिया कैसी संजीदगी बरत रहा है, बता रहे हैं सतीश के सिंह
 
उन तीन दिनों के दौरान हम लोग ऑफिस में ही मौजूद थे। सबसे पहले हमें पता चला कि कोई गन फायर हुआ है। मैं उस वक्त ऑफिस में ही था। पता चला कि किसी ने गोली चलाई है। फिर खबर आई है कि इधर भी गोली चली और फिर पता चला की उधर भी गोली चली है। तब लगने लगा कि कोई बड़ा मामला है और अचनाक बिना देर किए हम लोग सक्रिय हो गए। कुछ देर में स्पष्ट होने लगा कि यह आम हमला नहीं है, यह कोई आतंकवादी हमला है। लेकिन साफ तौर पर यह स्पष्ट भी नहीं हो पा रहा था कि मामला क्या है और क्या नहीं है। तीन दिन तक पूरे ऑफिस में कोई भी नहीं हिला, ना ही कोई घर गया। इसको कवर करने के लिए करीब चालीस रिपोर्टर फील्ड में थे। 10-15 रिपोर्टर्स दिल्ली से भेजे गए थे, बाकी मुंबई के थे। उन्होंने तीनों दिन चौबीसों घंटे काम किया। हर सेकेंड कुछ नई जानकारी आती थी। उस समय जो सबसे सावधानी बरतने वाली बात थी कि खबरों की पुष्टि करना। पुष्टि करने में भी कई बार कंफ्यूजन हो जाता था। चारों तरफ से खबरें आ रही थीं।
 
इस घटना के बाद, मीडिया में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिले। जो चारों तरफ आग मची हुई थी, उससे सरकार भी सजग हुई। दूसरा इसके लिए इमरजेंसी प्रोटोकॉल भी बना। पहले तो कोई भी संदिग्ध मुद्दा हो, उसे उठाया और चला दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। तीसरा यह समझना चाहिए, किन चीजों के दिखाने पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। सरकार ने भी कहा कि आप लोगों ने इस हमले को लाइव दिखाया, इससे सिक्यूरिटी के साथ खिलवाड़ हुआ। इसके बाद ऐसी घटनाओं के प्रसारण को लेकर मीडिया और भी संजीदा हुआ है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

10 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago