होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सीएनईबी’ से अंशुल शुक्ला का इस्तीफा
‘सीएनईबी’ से अंशुल शुक्ला का इस्तीफा
<div><strong>रण विजय प्रताप सिंह</strong></div> <div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम</strong></div> <div>&
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
रण विजय प्रताप सिंह
समाचार4मीडिया.कॉम
‘सीएनईबी’ में बदलाव का दौर जारी है। बात चाहे, नये तेवर और कलेवर के साथ चैनल के रीलॉन्च की हो या फिर संस्थान से जुड़ने या छोड़ने वाले लोगों की। हाल के दिनों में, सीएनईबी से कई लोग जुड़े हैं। लेकिन, अब ख़बर है कि वहां के आउटपुट हेड, अंशुल शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है। ‘सीएनईबी’ से जुड़ने के पहले, शुक्ला हैदराबाद में ‘एचवाई टीवी’ के हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया से बात करते हुए, संस्थान के उच्चपदस्थ सूत्रों ने अंशुल शुक्ला के इस्तीफे की पुष्टि की। गौरतलब है कि सीएनईबी एक जनवरी से नए तेवर और कलेवर के साथ रीलॉन्च हुआ है। जिसके बाद, संस्थान से कुछ नए लोग भी जुड़े हैं। इस फेहरिस्त में, साजिद अशरफ और पंकज ओहरी का नाम शामिल है। साजिद ने ‘टीवी100’ से इस्तीफा देकर, ‘सीएनईबी’ के साथ आसाइनमेंट डेस्क से अपनी नई पारी की शुरुआत की है। इसके पहले वे, ‘जैन टीवी’ और ‘चैनल वन’ में भी काम कर चुके हैं।
दूसरी ओर, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके पंकज ओहरी ने बतौर सीनियर कैमरामैन ‘सीएनईबी’ के साथ नई पारी शुरू की है। इसके पहले वे, ‘उत्तर उजाला’ हल्द्वानी में कार्यरत थे। गौरतलब है कि उनकी ‘सीएनईबी’ के साथ यह दूसरी पारी है। ओहरी, लखनऊ में ‘सीएनईबी’ के चीफ कैमरामैन रह चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स