होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / छोटे मीडिया प्लेयर्स पर भी फोकस करिए
छोटे मीडिया प्लेयर्स पर भी फोकस करिए
<p><strong>सत्यजीत सेन, सीईओ, जेनिथ ऑप्टीमीडिया</strong></p> <div>पिछले एक साल से समाचार4मीडिया बेहत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
सत्यजीत सेन, सीईओ, जेनिथ ऑप्टीमीडिया
पिछले एक साल से समाचार4मीडिया बेहतर काम कर रहा है। साथ ही इस एक साल की सफलता ने इस मिथ को भी तोड़ा है कि हिंदी भाषा के साथ चलकर इस तरह की साइट को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। एक मीडिया प्लानर के लिहाज से देखा जाए तो हिंदी और अंग्रेजी दोनों तरह के पाठकों में अलग-अलग पोटेंशियल होता है। ऐसे में समाचार4मीडिया को अपना पाठक वर्ग तय करना होगा। बतौर मीडिया प्लानर मेरा सुझाव है कि आप छोटे मीडिया प्लानर्स पर फोकस करिए। जो लोकल क्लाइंट होते हैं उनमें से ज्यादातर लोग हिंदी या फिर छोटे प्लेयर्स की ओर जाते हैं, पहला फोकस उधर होना चाहिए। क्योंकि कंटेट के स्तर पर आप लोग अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए समस्या बेहतर कंटेट खोजने की नहीं है। जो बड़ी मीडिया प्लानिंग एजेंसियां है, वे बड़े शहरो में हैं वहां इग्लिंश स्पीकिंग लोग ज्यादा हैं ऐसे में यहां पर हिंदी का जो कैलिबर है, वह लिमिटेड है। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि हिंदी वेबसाइट का जो फोकस हो वह छोटे एडवरटाइजर की ओर हो। दूसरे अभी भी छोटे शहरों में इंटरनेट एप्लीकेशन कम हैं। चूंकि आपका फोकस पत्रकारों पर ज्यादा होता है, जरूरी नहीं है कि हर पत्रकार इंटरनेट यूज ही करता हो इसलिए मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत जरूरी है।
मेरी यह भी सलाह है कि आप लोग मीडिया प्लानर्स के डाटा, उनकी सक्सेस स्टोरी को प्रकाशित करें। जैसे कोई मीडिया प्लानर अपनी यह स्टडी देता है कि हमने कानपुर में यह किया या फिर हमने गोरखपुर में यह किया तो हमें इतना फायदा हुआ। इस तरह के कवरेज से हिंदी को भी बिजनेस मॉडल बनाया जा सकता है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स