होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / असमिया दैनिकों में 5 प्रतिशत की गिरावट
असमिया दैनिकों में 5 प्रतिशत की गिरावट
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>असमिया दैनिकों के पाठकों की संख्या में आईआ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
असमिया दैनिकों के पाठकों की संख्या में आईआरएस के इंडियन रीडरशिप सर्वे में पिछले कुछ तिमाही के नतीजों के अनुसार लगातार गिरावट का दौर जारी है। हालांकि आईआरएस के दूसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार, असमिया दैनिकों की संख्या में कमी दर्ज की गई लेकिन अगले दो तिमाही में इनके पाठकों की संख्या में वृद्दि देखने को मिली है। इस बीच, असमिया भाषा के पत्रिकाओं की पाठकों की संख्या में भी 2010 के चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार कमी देखी गई है।
असमिया दैनिकों में सबसे अधिक पढ़ा जाने वाले समाचारपत्र, ‘असमिया प्रतिदिन’ के पाठकों की संख्या में वर्ष भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला और इसने 12 लाख 5 हजार पाठकों की संख्या को दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। इस बीच, असमिया दैनिकों में दूसरे स्थान पर सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला समाचारपत्र, ‘असमिया खबर’ ने चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार अपने पाठकों की संख्या 3 लाख 63 हजार पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है।
‘दैनिक अग्रदूत’ के पाठकों की संख्या चौथी तिमाही में आईआरएस के इंडियन रीडरशिप के नतीजों के अनुसार 2 लाख 40 हजार है और इसके पाठकों की संख्या में अंतिम तीनों तिमाही में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, ‘दैनिक जन्मभूमि’ के पाठकों की संख्या में दूसरी एवं तीसरी तिमाही में कोई कमी दर्ज नहीं की गई है लेकिन ‘दैनिक असाम’ के पाठकों की संख्या में अंतिम तीनों तिमाही में कमी दर्ज की गई है।
असमिया भाषा की पत्रिकाओं में, ‘बिस्मोइ’ ने अपने पाठकों की संख्या को 3 लाख 46 हजार करने में कामयाबी हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 2010 की दूसरी एवं तीसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार, इसके पाठकों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी लेकिन चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, इसके पाठकों की संख्या में फिर से वृद्धि हुई है।
पिछले तीनों तिमाही के नतीजों के अनुसार, ‘सादिन’ पत्रिका के पाठकों में कमी दर्ज की गई है और इसने 2 लाख 57 हजार पाठकों की संख्या को पाने में कामयाबी हासिल की है। ‘प्रियो सखी’ के पाठकों की संख्या चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार 2 लाख 24 हजार है। उल्लेखनीय है कि दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, इस पत्रिका के पाठकों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी लेकिन तीसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार इसके पाठकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली। इसी तरह से चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार, ‘नंदिनी’ के पाठकों की संख्या 2 लाख 14 हजार है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स