होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार सुपरकॉप और न्य़ायाधीश के रोल में दिखना चाहते हैं- प्रभु चावला
पत्रकार सुपरकॉप और न्य़ायाधीश के रोल में दिखना चाहते हैं- प्रभु चावला
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong><br /> <br /> न्यू इंडियन एक्‍सप्रेस के संपादक प्रभु
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
न्यू इंडियन एक्सप्रेस के संपादक प्रभु चावला ने हाल ही में भारतीय मीडिया पर चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय मीडिया में कुछ सड़ रहा है। पत्रकार सख्त और तीखे सवाल करना भूल गए हैं। ऐसा करने की बजाय वे सुपरकॉप, न्यायधीश और जल्लाद के रोल में दिखना चाहते हैं। आज के पत्रकारों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे खबरों के प्रति उनकी जिज्ञासा और भूख नहीं रह गई है। इसके चलते पत्रकारिता की विश्वसनीयता खोती जा रही है.
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया (आईआईजेएनएम), बंगलुरू के दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता के छात्रों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला ने कहा कि खबरों को खोजने और तथ्यों की कसौटी पर परखने की बजाय आज के पत्रकार नेताओं और कारपोरेट घराने की मेनुपुलेटेड खबरों को लिख रहे हैं.
पत्रकारिता शिक्षण की गुणवत्ता में आ रही कमी की तरफ ध्यान खींचते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी प्रशिक्षण के अभाव से गुजर रही है और ज्यादातर पत्रकार अच्छी खबरों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं न ही संपादक नए पत्रकारों को बेहतर कवरेज के लिए प्रेरित कर रहे हैं। टीवी चैनलों ने भी आसान रास्ता अख्तियार करते हुए खबरों की गहराई तक जाने की बजाय दर्शकों द्वारा दी गई सूचना या जानकारी को ही खबर बना रहे हैं.
बाजार के प्रभाव तो पत्रकारिता के लिए संकट मानते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी पत्रकारिता के लिए उपभोक्ताओं के सहयोग की जरूतर है। भारतीय मीडिया को विज्ञापनदाताओं के चंगुल से मुक्त किया जाना चाहिए
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स