होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उत्तर प्रदेश में दैनिक अखबारों के पाठकों मे वृद्धि

उत्तर प्रदेश में दैनिक अखबारों के पाठकों मे वृद्धि

<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>अगर एवरेज इश्यू रीडरशिप (एआईआर) के इस वर्ष

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
अगर एवरेज इश्यू रीडरशिप (एआईआर) के इस वर्ष के आकड़ों को देखें तो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष में ‘हिन्दुस्तान’ के पाठकों में 11 लाख की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश के सभी हिंदी अखबारों में 7.58 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। अंग्रेजी भाषा के अखबार में भी लगातार वृद्धि देखी गई है। इस वर्ष, अंग्रेजी समाचारपत्रों के पाठकों की संख्या में 65 हजार की वृद्धि के साथ 8 लाख 90 हजार हो गई है।
 
यद्यपि राज्य में सभी हिंदी अखबारों के पाठकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, ‘दैनिक जागरण’ के पाठकों की संख्या में 2.5 लाख की कमी आयी है लेकिन फिर भी वह उत्तर प्रदेश में नंबर एक की पोजीशन पर है। एआईआर के अनुसार, ‘दैनिक जागरण’ के कुल पाठकों की संख्या 88.15 लाख है और इसमें 2.76 प्रतिशत की कमी आई है। ‘अमर उजाला’ ने भी अपने पाठकों की संख्या में 4.29 लाख की वद्धि की है। ‘अमर उजाला’ के कुल पाठकों की संख्या 2011 एआईआर की पहली तिमाही में 69.46 लाख हो गई है।
एआईआर के अनुसार, पाठकों की संख्या में, ‘हिन्दुस्तान’ ने एक वर्ष में सबसे अधिक 10.80 लाख वृद्धि की है। वहीं, हिन्दी दैनिक ‘आज’ अपनी रैक से एक पायदान नीचे चला गया है, ‘आज’ की जगह पर अब ‘अमर उजाला’ समूह के कॉम्पैक्ट ने ले ली है।
 
‘कॉम्पैक्ट’ के पाठकों की संख्या, एआईआर के अनुसार, 9.01 लाख हो गई है और इसने 5 लाक 52 हजार पाठकों को अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई है। 2011 की पहली तिमाही में आज के पाठकों की संख्या 7.46 लाख हो गई है। पिछले वर्ष की तुलना में ‘आज’ ने 20.71 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।
 
‘राष्ट्रीय सहारा’ ने 12.79 प्रतिशत की ग्रोथ की है अब इसके पाठकों की संख्या 6.35 लाख हो गई है। ‘जागरण’ का द्विभाषी कॉम्पैक्ट दैनिक, ‘आई-नेक्स्ट’ और ‘डीएलए’ के पाठकों की संख्या में कमी आई है। इस एआईआर में आई-नेक्स्ट के पाठकों की संख्या में 1.43 लाख की कमी आई है और यह 4.75 लाख हो गई है जबकि डीएलए के पाठकों की संख्या में 31.69 प्रतिशत की कमी होकर 3.47 लाख रह गई है। 
 
उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी अखबारों के पाठकों में लगातार वृद्धि हुई है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ इस समय उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा बिकने वाला अखबार है। अखबार ने 5.45 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अपने पाठकों की संख्या 5.42 लाख कर ली है।  इस बीच, हिन्दुस्तान टाइम्स इस समय दूसरा सबसे ज्यादा पढा जाने वाला अखबार हो गया है। इसने 62 हजार पाठकों की वृद्धि करते हुए पाठको की संख्या 2.86 लाख कर ली है
 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago