होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 19 अगस्त को लॉन्च होगा यूटीवी स्टार्स, मनीष दुबे बने वीपी
19 अगस्त को लॉन्च होगा यूटीवी स्टार्स, मनीष दुबे बने वीपी
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो </strong></p> <div>यूटीवी ग्रुप एक नया बॉलीवुड चैनल यूटीवी स्टार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
यूटीवी ग्रुप एक नया बॉलीवुड चैनल यूटीवी स्टार्स 19 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। खबर की पुष्टि करते हुए यूटीवी प्रबंधन ने बताया कि यह चैनल एचडी फॉरमेट पर होगा। इसके कंटेंट को तीन कैटेगरी ऑरिजनल प्रोग्रामिंग, न्यूज प्रोग्राम और म्यूजिक में बांटा गया है। कंटेंट को तय करने के लिए 80 लोगों की टीम बनाई गई है, जिसका हेड मनीष दूबे को बनाया गया है। हाल ही में मनीष ग्रुप के साथ बतौर वाइस प्रेसीडेंट(कंटेंट) जुड़े हैं।
मनीष इससे पहले आजतक, मुंबई के साथ बतौर सिनेमा एडिटर जुड़े हुए थे। आजतक से पहले वो स्टार न्यूज, मुंबई के साथ इंटरटेनमेंट हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मनीष सहारा चैनल के साथ भी काम कर चुके हैं। शुरुआत में इन्होंने आजतक के साथ करीब सात साल तक काम किया था और सबसे कम उम्र के सिनेमा एडिटर बने।
मनीष दूबे के साथ काम कर रहे अभिषेक ने भी अपनी नई पारी की शुरुआत युटीवी स्टार्स के साथ बतौर इनपुट हेड शुरू की है। अभिषेक ने मनीष के साथ ही आजतक से इस्तीफा दिया था उसके बाद वे जूम और न्यूज एक्स के साथ जुड़े रहे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स