होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिनेश कुमार श्रीवास्तव बने पर्ल न्यूज़ नेटवर्क के सीनियर कंसल्टेंट मार्केटिंग

दिनेश कुमार श्रीवास्तव बने पर्ल न्यूज़ नेटवर्क के सीनियर कंसल्टेंट मार्केटिंग

<p><b>समाचार</b><b>4</b><b>मीडिया.कॉम ब्यूरो</b><br /> दिनेश&nbsp;कुमार श्रीवास्तव को&nbsp;<span>&ls

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दिनेश कुमार श्रीवास्तव को पर्ल न्यूज़ नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड’ में सीनियर कंसल्टेंट मार्केटिंग नियुक्ति किया गया है। गौरतलब है कि पर्ल न्यूज़ नेटवर्क’ कई पत्रिकाओं का प्रकाशन करती है। यह महिलाओं के लिए बिंदिया’ नाम से पत्रिका निकालती है। इसके अलावा, हिन्दी में, ‘शुक्रवार’ और बिजनेस टू कंज्यूमर वर्ग के लिए, ‘मनी मंत्रा’ पत्रिका का प्रकाशन करती है।

एक्सचेंज4मीडिया समूह से बात करते हुए श्रीवास्तव ने कहा, “2011 आईआरएस की पहली तिमाही के अनुसार, हिन्दी की प्रमुख मासिक और पाक्षिक पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। इससे यह साबित नहीं होता है कि प्रिंट विशेषकर पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में कमी आ रही है। हां, यह सही है कि पाठकों का झुकाव पुरानी पत्रिकाओं से नई पत्रिकाओं की ओर हो रहा है क्योंकि स्थापित पत्रिकाओं का कंटेंट पाठकों को संतुष्ट नहीं कर रहा है।”

श्रीवास्तव के अनुसार, “अधिकांश पत्रिकाओं के संपादक महसूस करते हैं कि वे जो पाठकों को मुहैया करा रहे हैं वह काफी है, उन्हें जो भी पढ़ने के लिए देंगे पाठक उसे स्वीकार कर लेगा। पाठकों के पास कोई विकल्प नहीं है।”


उनके अनुसार, “वे दिन गए जब पाठक वही सब पढ़ने के लिए मजबूर था जो उसे मुहैया कराई जाए और मनोरंजन के लिए जो भी उसे प्रस्तुत किया जाए वो सहर्ष स्वीकार कर ले। आज के समय में पाठक काफी शिक्षित हैं और वे संपादक से ज्यादा अपनी पसंद को महत्व देते हैं।”

 श्रीवास्तव का कहना है, “आज के दिन में जब कई तरह के विकल्प मौजूद हैं तो आप किसी भी पाठक को एक ही तरह के कंटेंट देकर उसे पढ़ने को मजबूर नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि पहले से स्थापित पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में कमी और नई-नई पत्रिकाओं के पाठकों में वृद्धि हो रही है।”
 
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago