होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आईआरएस 2011 दूसरी तिमाही: ‘लोकमत’ और ‘डेली सकाल’ को छोड़कर मराठी दैनिकों के पाठकों में कमी
आईआरएस 2011 दूसरी तिमाही: ‘लोकमत’ और ‘डेली सकाल’ को छोड़कर मराठी दैनिकों के पाठकों में कमी
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>हाल ही में जारी किए आईआरएस 2011 की दूसरी तिमाह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
हाल ही में जारी किए आईआरएस 2011 की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, मराठी दैनिकों के पाठकों की संख्या में एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, निरंतर कमी दर्ज की गई है। हालांकि, पाठकों की संख्या में कमी के बीच मराठी के टॉप दो दैनिकों – ‘लोकमत’ और ‘डेली सकाल’ के पाठकों की संख्या में एक वर्ष के भीतर में 4 लाख 39 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, मराठी पत्रिकाओं के लिए भी ज्यादा अच्छी खबर नहीं है। सर्वे में टॉप लेवल की चार पत्रिकाओं को शामिल किया गया। एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, उनके पाठकों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई।
आईआरएस 2011 की दूसरी तिमाही में ‘लोकमत’ के पाठकों की संख्या, एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 75 लाख 95 हजार हो चुकी है और इस तरह से एक साल में लगभग दो लाख पाठकों को अपने साथ जोड़ने में ‘लोकमत’ ने कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा, ‘लोकमत’ ने पिछली तिमाही की तुलना में लगभग 1 लाख पाठकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस बीच, ‘डेली सकाल’ के पाठकों की संख्या में पिछली तिमाही की तुलना में 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है और इसके कारण ‘डेली सकाल’ को पिछली तिमाही की अपेक्षा 1 लाख 20 हजार पाठकों की कमी हुई है। ‘डेली सकाल’ के पाठकों की संख्या 2011 की दूसरी तिमाही के अनुसार, 44 लाख 48 हजार है। इसकी तुलना, पिछले साल के आईआरएस से करने पर नवीनतम एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, ‘डेली सकाल’ के पाठकों की संख्या में 2 लाख 46 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
2011 की दूसरी तिमाही के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मराठी दैनिकों में टॉप लेवल के दो समाचारपत्रों को छोड़कर, टॉप टेन के अन्य समाचारपत्रों के पाठकों की संख्या में एवरेज इश्यू रीडरशिप में कमी दर्ज की गई है। पिछली तिमाही की तुलना में ‘पुढ़ारी’ के पाठकों की संख्या में 71 हजार की कमी दर्ज की गई है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, ‘पुढ़ारी’ के पाठकों की संख्या 25 लाख 88 हजार है।
इस बीच, ‘पुण्य नगरी’ के पाठकों की संख्या में, एक वर्ष के अंदर में, एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 4 लाख 59 हजार की कमी दर्ज की गई है। 2010 की दूसरी तिमाही में ‘पुण्य नगरी’ के पाठकों की संख्या 21 लाख 84 हजार थी जो घटकर 2011 की दूसरी तिमाही में 17 लाख 25 हजार हो गई है। ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ के पाठकों की संख्या में 1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है और इस तरह से, दूसरी तिमाही के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, इसके पाठकों की संख्या 11 लाख 40 हजार रह गई है।
‘लोकसत्ता’, ‘तरुण भारत’ और ‘देशोन्न्ति’ पहली तिमाही की तुलना में पाठकों को आकर्षित करने में सफल रही है। एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, तीनों दैनिकों ने संयुक्त रूप से 1 लाख पाठकों को जोड़ा है।
‘नवाकाल’ और ‘मुंबई चोफर’ दोनों समाचारपत्रों के पाठकों की संख्या में एक साल की तुलना में एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 3 लाख 81 हजार की कमी दर्ज की गई है। ‘नवाकाल’ ने 2011 की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, पाठकों की संख्या 5 लाख 73 हजार रह गई है। इस बीच, पिछली तिमाही की तुलना में ‘मुंबई चोफर’ को 4 प्रतिशत पाठकों की कमी आई है और यर एआईआर के अनुसार, 5 लाख 17 हजार पाठकों तक ही पहुंच पाया है।
पत्रिकाओं के पाठकों में कमी का रुझान
आईआरएस 2011 की दूसरी तिमाही की तुलना में, साप्ताहिक और मासिक सभी चार पत्रिकाओं को सर्वे में शामिल किया गया। हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, ‘गृहशोभिका’ के पाठकों की संख्या 2 लाख 40 हजार है और यह सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला मराठी पत्रिका है। ‘साप्ताहिक सकाल’ के पाठकों की संख्या में 2010 की दूसरी तिमाही की तुलना में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पिछले साल दूसरी तिमाही में ‘साप्ताहिक सकाल’ के पाठकों की संख्या 2 लाख 22 हजार थी जो अब नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, घटकर 1 लाख 66 हजार आ चुकी है।
मासिक पत्रिका, ‘लोकराज्य’ के पाठकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 74 हजार पर आ गई है पिछले वर्ष इसके पाठकों की संख्या 1 लाख 29 हजार थी। ‘साप्ताहिक लोकप्रभा’ के पाठकों की संख्या आईआरएस 2011 की दूसरी तिमाही के अनुसार, 45 हजार है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स