होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हरीश चंद्र बर्णवाल की पुस्तक टेलीविजन की भाषा का विमोचन कल
हरीश चंद्र बर्णवाल की पुस्तक टेलीविजन की भाषा का विमोचन कल

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

वरिष्ठ टीव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
वरिष्ठ टीवी पत्रकार हरीश चद्र बर्णवाल की पुस्तक टेलीविजन की भाषा कल शनिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में सुबह 11 बजे लॉन्च की जा रही है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला होंगे। इस पुस्तक के बारे में वरिष्ठ पत्रकार और सीएनएनआईबीएन के एडिटर इन चीफ राजदीप सरदेसाई ने कहा है कि इस किताब को हर टेलीविजन पत्रकारों को जरूर पढ़ना चाहिए।
किताब के बारे में विस्तार से लिखते हुए राजदीप सरदेसाई एक जगह लिखते हैं “टेलीविजन न्यूज मीडिया में लोगों काभरोसा फिर से कैसे बहाल किया जाए, इसके लिए सही भाषा की समझ जरूरी है। चाहे वो बोल्ड हेडलाइन हो, ब्रेकिंग न्यूज हो या फिर न्यूज फ्लैश। जरूरी है कि उसकी भाषा तस्वीरों के अनुकूल हो और बारीक छान-बीन के बाद उसे तथ्यों के अनुरूप ही लिखा जाए। भाषा एक दोधारी तलवार की तरह है। इसका प्रयोग संपर्क बनाने में भी किया जा सकता है और उलझानेमें भी। हरीश की किताब हर उस व्यक्ति के लिए सटीक मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है, जो फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम कर रहे हैं या भविष्य में करेंगे। मैं चाहूंगा कि मीडिया से जुड़े सभी लोग इस किताब को जरूर पढ़ें।”
इस किताब में सिलसिलेवार तरीके से हर विषय पर विस्तार पूर्वक लिखा गया है। मसलन न सिर्फ टेलीविजन की दुनिया के अनुरूप शब्दों और वाक्यों के बारे में तफ्सील से लिखा गया है। बल्कि स्लग, टॉपिक, प्रोमो, हेडलाइंस, एंकर या फिर रिपोर्टर की भाषा पर अलग-अलग चैप्टर बनाकर विस्तारपूर्वक बताया गया है। ऐसा लगता है कि लेखक ने सिर्फ भाषा को आधार बनाकर इस पुस्तक को लिखने में काफी श्रम किया है।
इस किताब के जरिए से टीवी की दुनिया की भाषा से परिचित हो सकेंगे। यही नहीं इसमें स्क्रिप्टिंग को लेकर न सिर्फ विस्तार से बताया गया है, बल्कि चौदह उदाहरण भी दिए गए हैं। ये वो चीजें हैं जो किसी विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट में नहीं पढ़ाया जाता। खुद लेखक के मुताबिक “मैं पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जब न्यूज चैनल में काम करने के लिए आया तो एक नई तरह की दुनिया सामने नजर आई, ऐसे में मुझे यही लगता रहा कि जो पढ़ाई मैंने की, आखिर वो किस काम की है। इसके बाद मैंने एक ऐसी किताब लिखने का फैसला किया, जो पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले लोगों को व्यवहारिक ज्ञान दे सके।”
लॉन्चिंग समारोह में प्रभु चावला, शाज़ी जमां, सतीश के सिंह , विनोद कापड़ी, कमर वहीद नकवी, चंदन मित्रा, श्रवण गर्ग, डॉ रवि मलिक, राम कृपाल सिंह, अजित अंजुम, आशुतोष, सईद अंसारी, और कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स