होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बेटर फोटोग्राफी मैगजीन हिंदी में भी लॉन्च
बेटर फोटोग्राफी मैगजीन हिंदी में भी लॉन्च
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>इंफोमीडिया18 ने फोटोग्राफी मैगजीन बेटर फोटोग्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंफोमीडिया18 ने फोटोग्राफी मैगजीन बेटर फोटोग्राफी को हिंदी मे भी लॉन्च किया है। हिंदी मार्केट को फोकस करते हुए इस मैगजीन की शुरुआत की गई है। ग्रुप का दावा है कि यह देश की पहली नेशनल लेवल की हिंदी फोटोग्राफी मैगजीन होगी। इस पत्रिका को हिंदी में लॉन्च करने के विचार पर इंफोमीडिया 18 के सीईओ संदीप खोसला ने बताया कि हमने ये फैसला नोर्थ इंडिया से आये भारी संख्या में फीडबैक की वजह से लिया गया है।
मैगजीन की प्राइज 60 रुपये रखी गई है और अंग्रेजी एडिशन की कीमत 150 रुपये है। इस मैगजीन का शुरुआती प्रिंट रन 50 हजार रूपये रखी गया है उसके बाद रिसपोंस के आधार पर इसका प्रिंट रन बढ़ाया जायेगा। हिंदी का यह अंक 96 पेज का है।
इस मैगजीन का मुख्य फोकस नोर्थ और सेंट्रल इंडिया रखा गया है। इसमें 80 से 85 फीसदी कंटेंट अंग्रेजी मैगजीन वाला होगा। इस मैगजीन को प्रमोट करने के लिए नेटवर्क 18 के लगभग सभी वेंचरो सहित कई हिंदी अखबारों का सहारा लिया जायेगा।
टैग्स