होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कलैगनार टीवी’ का म्यूजिक चैनल, ‘मुरासु टीवी’ 26 जनवरी को होगा लॉन्च

कलैगनार टीवी’ का म्यूजिक चैनल, ‘मुरासु टीवी’ 26 जनवरी को होगा लॉन्च

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री, एम करुणानिधि के

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री, एम करुणानिधि के स्वामित्व में चलने वाला चेन्नई का ‘कलैगनार प्राइवेट टीवी लिमिटेड’ अपने चैनलों के बकेट में एक और नया चैनल, 24 घंटे का तमिल सेटेलाइट म्यूजिक चैनल, ‘मुरासु टीवी’ ला रहा है। इस चैनल को 26 जनवरी 2012 को लॉन्च किया जाएगा और इसे वर्तमान केबल प्लेटफॉर्म पर ही प्रसारित किया जाएगा। चैनल पर 24 घंटे नॉन स्टॉप म्यूजिक का प्रसारण किया जाएगा।

23 जनवरी 2012 से ‘मुरासु टीवी’ के लिए प्रोमोशनल एक्टीविटी की शुरुआत समूह के चैनलों पर हो जाएगी। ‘मुरासु टीवी’ की लॉन्चिंग से एक या दो दिन पहले तमिलनाडु के रेडियो स्टेशनों, आउटडोर मीडिया के साथ प्रिंट मीडिया में चैनल से संबंधित विज्ञापन दिया जाएगा।
 
‘मुरासु टीवी’ के कंटेंट की जिम्मेदारी, बच्चों के लिए 24 घंटे प्रसारित होने वाले, ‘चितिराम टीवी’ के वाइस प्रेसिडेंट, आरएमएस राजेश कुमार को इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि ‘कलैगनार टीवी’ का पहले से ही 24x7 घंटे का एक म्यूजिक/म्यूजिक संबंधित चैनल – ‘आइसाई अरुवि’ है जिसे 22 फरवरी 2008 को लॉन्च किया गया था। जब उसने पूछा गया कि नेटवर्क के पास पहले से ही म्यूजिक चैनल है तो दूसरे म्यूजिक चैनल को लॉन्च करने की क्या जरूरत थी, इस प्रश्न के जवाब में चैनल के प्रवक्ता ने कहा, “आइसाई अरुवि मुख्य तौर पर 14 से 35 वर्ष के युवाओं को लक्षित करता है, हमारे रिसर्च के अनुसार, जब मौजूदा चैनल पर पुराने गीतों का प्रसारण किया जाता है तो एक खालीपन का एहसास होता है।  हालांकि, रेडियो स्टेशनों पर पुराने गीतों का प्रसारण होता है, लेकिन उन्हें टेलीविजन पर देखने को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। हम लोग ‘कलैगनार टीवी’ पर प्रत्येक दिन एक घंटे ब्लैक एंड व्हाइट (पुराने गीतों) का प्रसारण करते हैं। यह शो की अपार लोकप्रियता ने हमें एक नया चैनल लॉन्च करने को प्रेरित किया है। नया म्यूजिक चैनल, तमिल संगीत पसंद करने वाले 6 से लेकर 60 वर्ष तक के आयु के लोगों को काफी पसंद आएगा।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

5 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago