होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तीसरी तिमाही में ‘डीबी कॉर्प’ के राजस्व में 16.4 फीसदी बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में ‘डीबी कॉर्प’ के राजस्व में 16.4 फीसदी बढ़ोतरी

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>&lsquo;डीबी कॉर्प&rsquo; लिमिटेड के समेकित राज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘डीबी कॉर्प’ लिमिटेड के समेकित राजस्व में 16.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘डीबी कॉर्प’ का राजस्व 3,482 मिलियन रुपये था जो अब 3,956 मिलियन रुपये हो गया है। वर्ष दर वर्ष के आधार पर वित्तीय वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही में प्रिंट बिजनेस में 411 मिलियन रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
 
प्रिंट बिजनेस का विज्ञापन राजस्व 7 प्रतिशत बढ़कर 2,688 मिलियन रुपये 2,872 मिलियन रुपये हो गया है। वहीं, सर्कुलेशन राजस्व में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पहले सर्कुलेशन राजस्व 540 मिलियन रुपये था, जो बढ़कर 630 मिलियन रुपये हो गया है।
 
पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले में, संचित विज्ञापन राजस्व में वर्ष दर वर्ष के आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही में संचित विज्ञापन राजस्व 3,059 मिलियन रुपये प्राप्त हुआ है जबकि पिछले वर्ष में यह 2,815 मिलियन रुपये था। 2011 की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट मार्जिन 778 मिलियन रुपये था वहीं ताजा आंकड़े के अनुसार, यह 554 मिलियन रुपये रह गया है और यह सब रेडियो डिमर्जर 127 मिलियन रुपये के समायोजन के बाद हुआ है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में लॉन्चिंग के लिए हुए ऑपरेशन में 21.3 मिलियन रुपये खर्च हुए और विदेशी मुद्रा के तौर पर 87.3 मिलियन रुपये की हानि हुई।
 
इस बीच, समूह के रेडियो बिजनेस के विज्ञापन राजस्व में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नए आंकड़ों के अनुसार, रेडियो बिजनेस के विज्ञापन राजस्व में 22 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज हुई है और यह 157 मिलियन रुपये हो गया है।
 
इस अवसर पर, ‘डीबी कॉर्प’ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, सुधीर अग्रवाल ने टिप्पणी करते हुए कहा, “इस तिमाही में हमारा मुख्य फोकस, पूरे भारत में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। इसके साथ ही हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब (जालंधर), शहरी राजस्थान और गुजरात में अपनी स्थिति को मजबूत करेंगे। दिसंबर, 2011 में जारी इंडियन रीडरशिप सर्वे के एवरेज रीडरशिप आंकड़ों के अनुसार, ‘डीबी कॉर्प’ लगातार सबसे बड़ा समाचारपत्र समूह है और इसके पाठकों की संख्या 19.2 मिलियन है। और इस तिमाही में हम अपने पाठकों की संख्या में 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करेंगे जिससे हम अग्रणी बने रहें। हम शहरी भारत में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचारपत्र के तौर पर लगातार बने हुए हैं।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago