होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्टार ने मिलाया बीसीसीआई से हाथ, प्रति मैच 40 करोड़ का सौदा

स्टार ने मिलाया बीसीसीआई से हाथ, प्रति मैच 40 करोड़ का सौदा

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>&lsquo;क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया&rsquo;

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया’ के साथ 2 अप्रैल 2012 को ‘स्टार’ के 3851 करोड़ रुपये के सौदे के बाद पहली प्रतिक्रिया यह आई कि जब ‘नियो’ प्रति मैच 32.5 करोड़ रुपये का प्रबंध नहीं कर पाता था तो किस तरह से ‘स्टार’ 40 करोड़ रुपये प्रति मैच कर पायेगा। कुछ ने तो यहां तक कहा कि कि विज्ञापनदाताओं के लिए एक बुरे सपने की तरह होगा। लेकिन इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि जहां डिजिटलीकरण और सब्सक्रिप्शन पर उसका प्रभाव और मीडिया का बदलता स्वरुप जिसमें डिजिटल मीडिया का बढ़ता प्रभाव बनाम वाणिज्यिक समीक्षा, कंटेंट टाइम रेशियो जैसे जोखिम पर पहले से विचार कर लिया गया है।
   सब्सक्रिप्शन राजस्व- एक वास्तविकता    
वर्तमान में, एक प्रसारक के क्रिकेट राजस्व का लगभग 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा एडवरटाइजिंग सेल्स से आता है। जैसे-जैसे चार महानगरों – मुंबई, दिल्ली, कोलकता, मद्रास में एनालॉग वितरण के लिए केबल धारकों के लिए सेट टॉप बॉक्स की अनिवार्यता लागू होने की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ही सब्सक्रिप्शन राजस्व भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर हो गया है। डिजिटलीकरण के पहले चरण में केबल वितरकों ने 8.79 मिलियन सेट टॉप बॉक्स के आपूर्ति का ऑर्डर दिया है। यह मांग चार महानगरों में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ के लगभग तक होने की उम्मीद है। विभिन्न चैनलों एवं सोशल मीडिया पर आक्रामक विज्ञापनों से 1 जुलाई की अंतिम तिथि तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
 
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, ‘ग्रुपएम’ साउथ एशिया के सीईओ, विक्रम सखूजा ने कहा, “स्टार और अन्य के द्वारा इसके लिए बोली लगाए जाने में एक बड़ा फर्क डिजिटलीकरण और सब्सक्रिप्शन राजस्व का है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो यहां तक कि डिजिटलीकरण के पहले चरण में ही स्टार अच्छा स्ब्सक्रिप्शन प्राप्त कर लेगा।”
‘लोडेस्टार यूमएम’ के सीईओ, शशि सिन्हा के अनुसार, इस खेल में सब्सक्रिप्शन की बड़ी भूमिका है और उसके बाद प्रभुत्व का नंबर आता है।
 
कॉन्सोलिडेशन और डोमिनेशन (समेकन और वर्चस्व)
एक प्रेस विज्ञप्ति में, ‘स्टार इंडिया’ के सीईओ, उदय शंकर ने कहा कि ‘ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट’ (ईएसएस), ‘ईएसपीएन’ और ‘स्टार’ के बीच पहले इस बात पर निर्णय हो चुका था कि ‘स्टार’ बोली में भाग लेगी और अगर ‘स्टार’ को इसके प्रसारण का अधिकार मिल जाता है तो वह ‘ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट’ के साथ सहयोग करेगी। विज्ञप्ति के अनुसार, हालांकि, ‘ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस’ चैनल इंडिया में ‘बीसीसीआई’ मैचों का प्रसारण करेगी लेकिन इसके नियंत्रण का अधिकार ‘स्टार’ के पास होगा।
 
उल्लेखनीय है कि ‘स्टार’ के पास हिन्दी जनरल एंटरटेनमेंट, हिन्दी फिल्म, संगीत, क्षेत्रीय चैनलों के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में प्रसारण करता है। और अब स्टार के पास स्पोर्ट भी आ गया है।
सिन्हा ने आगे कहा, “स्टार का निश्चित तौर पर इस क्षेत्र में प्रभुत्व है। और इस कारण से वितरण के क्षेत्र में भी इसका लाभ इसे मिलता है। ”
 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago