होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भास्कर, अमर उजाला व न्यूज टाइम 24*7 में फेरबदल
भास्कर, अमर उजाला व न्यूज टाइम 24*7 में फेरबदल
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो </strong></p> <div>भास्कर डॉट कॉम से खबर है कि संपादकीय प्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
भास्कर डॉट कॉम से खबर है कि संपादकीय प्रभारी व कार्यकारी संपादक अनुज खरे को प्रबंधन ने नोएडा आफिस बुला लिया है। वे अब वेब डिवीजन के आफिस से पोर्टल का कार्यभार संभालेगें। अनुज काफी समय से भास्कर के साथ जुड़े हुये हैं। प्रबंधन ने अलवर आफिस से संपादकीय प्रभारी सुधीर मिश्रा को भास्कॉर डॉट कॉम का प्रभारी बनाया हैं।
वही न्यूज टाइम 24*7 से घनश्याम कौशिक ने इस्तीफा दे दिया है। वे काफी समय से संस्थान के साथ जुड़े हुये थे घनश्याम यहां एंकर थे। ये लॉन्चिंग समय से इसके साथ जुड़े हुए थे। इन्होंने ईएसपीएन, चैनल वन और पीटीसी के साथ काम किया है। अपनी नई पारी की शुरुआत घनश्याम ने खबरें अभी तक के साथ की है।
सिटी भास्कैर, इंदौर से खबर है कि दक्षा वेदकर ने इस्ती्फा दे दिया है। वे यहां पर रिपोर्टर थीं। दक्षा ने अपनी नई पारी प्रभात खबर, पटना के साथ शुरू की है। उन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है। वे लम्बे समय से भास्कार इंदौर में कार्यरत रही हैं।
अमर उजाला, लखनऊ से विजय मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। वे यहां पर ग्राफिक डिजायनर के पद पर कार्यरत थे। विजय प्रभात खबर से इस्ती फा देकर बीते साल दिसम्बर में अमर उजाला ज्वाइन किया था।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स