होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जेंगा टीवी ने ईटीवी के साथ किया टाइअप, ईटीवी के 12 चैनल दिखेंगे मोबाइल पर
जेंगा टीवी ने ईटीवी के साथ किया टाइअप, ईटीवी के 12 चैनल दिखेंगे मोबाइल पर
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>जेंगा टीवी ने ईटीवी के साथ टाइअप किया है। इस ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
जेंगा टीवी ने ईटीवी के साथ टाइअप किया है। इस टाइअप के जरिए से जेंगा टीवी ईटीवी के 12 चैनलों को अपने प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में दिखायेगा। जेंगा टीवी एक एप्प जो मोबाइल वीडियो और टीवी चैनलों को 2जी तथा 3जी नेटवर्क पर भेजता है। इस टाइअप के बारे में जेंगा टीवी के सीईओ शबीर मोमिन का कहना है कि ईटीवी के साथ टाइअप करके हमें बहुत खुशी हो रही है। इस टाइअप के माध्यम से हमारे प्लेटफॉर्म पर चैनलों की संख्या 100 हो गई है। साथ ही हमारे दर्शकों को हमारे ओर से किये गये वादे बेहतर मनोरंजन प्रदान करने को भी मजबूती मिलेगी। हमारे दर्शक हमें मोबाइल, लैपटॉप और टैब्स के जरिए से देख सकते हैं। ईटीवी ग्रुप के ये 12 चैनल हमारे दर्शकों को बेहतर रीजनल कंटेंट उपलब्ध करायेंगे और उन्हें उनकी मातृभाषा में कंटेंट उपलब्ध होगा। और हमारी कोशिश होगी कि हम लोग और भी ज्यादा रीजनल चैनलों के साथ जुड़ने की कोशिश करेंगे।
ईटीवी नेटवर्क की 12 क्षेत्रीय चैनल की पेशकश में ईटीवी तेलगु, ईटीवी2, ईटीवी बांग्ला, ईटीवी मराठी, ईटीवी कन्नड़, ईटीवी उड़िया, ईटीवी गुजराती, ईटीवी उर्दू, ईटीवी उत्तर प्रदेश, ईटीवी राजस्थान, ईटीवी बिहार, और ईटीवी मध्य प्रदेश शामिल है।
जेंगा टीवी प्रबंधन का कहना है कि उसके पास 12 मिनट औसत व्युअरशिप की दर से प्रतिमाह 55 मिलियन विडियो व्यूज हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स