होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एनडीटीवी’ और ‘टैम’ मुद्दे पर ‘आईबीएफ’ के प्रेसिडेंट उदयशंकर की टिप्पणी

‘एनडीटीवी’ और ‘टैम’ मुद्दे पर ‘आईबीएफ’ के प्रेसिडेंट उदयशंकर की टिप्पणी

<p><strong>&nbsp;समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>&lsquo;एनडीटीवी&rsquo; के द्वारा &lsquo;

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

 समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘एनडीटीवी’ के द्वारा ‘टैम मीडिया रिसर्च कंपनी’ के खिलाफ ‘टैम’ और इसकी पैरेंट कंपनी ‘नीलसन’ और ‘कंतार’ पर ‘न्यूयॉर्क’ की अदालत में 25 जुलाई 2012 को मुकदमा दायर करने से भारत में रेटिंग/मूल्यांकन की प्रणाली पर असर जरूर पड़ेगा। इंडस्ट्री इस ओर पहले से कदम बढ़ा चुकी है जिससे टेलीविजन मीजरमेंट के क्षेत्र में सुधार हो सके। इसके लिए, इंडस्ट्री ने पहली बार 2006-07 में ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (बार्क) का गठन किया गया था।
 
‘एनडीटडीवी’ के द्वारा कानूनी लड़ाई पर ‘स्टार इंडिया’ के सीईओ और ‘इंडियन ब्रॉडकास्ट फेडरेशन’ के प्रेसिडेंट, उदयशंकर ने कहा, “एनडीटीवी एक गंभीर ब्रॉडकास्टर है और इस तरह के कदम उठाने से पहले उसे जरूर काफी नुकसान हुआ है। मेरा मानना है कि, ‘एनडीटीवी’ ने ‘टैम’ और उसके पैरेंट कंपनी के खिलाफ कोर्ट में जाने से पहले पर्याप्त सबूत एकत्र कर लिया होगा। कोर्ट का फैसला भारत में रेटिंग सिस्टम पर प्रभाव डालेगा। लेकिन इंडियन ब्रॉडकास्ट के लिहाज से हम लंबे समय से अधिक मजबूत, अधिक पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय मूल्यांकन तंत्र की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं।”
 
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल के शेयरधारक
 
वर्षों से, ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ के स्वरूप में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। वर्तमान में, ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फेडरेशन’ की इसमें 60 प्रतिशत भागीदारी है, ‘इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवरटाइजर्स’ की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है और ‘एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’, जो हाल तक ‘बार्क’ का हिस्सा नहीं था के पास 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
‘बार्क’ के नए अवतार की घोषणा मार्च में की गई थी और आशा थी कि जुलाई 2012 से यह काम करने लगेगा। लेकिन ‘बार्क’ एक बार फिर से अपने समय सीमा पर काम नहीं कर सका है।
शंकर ने टिप्पणी करते हुए कहा, “इंडियन ब्रॉडकास्ट फेडरेशन इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है और सचूना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए काफी सहयोग किया लेकिन  ‘एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवरटाइजर्स’ दोनों सहयोग नहीं कर रहे हैं। कभी-कभी हमें आश्चर्य होता है ऐसा क्यों हो रहा है?  ‘एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवरटाइजर्स’ का रवैया ‘बार्क’ के कार्य में देरी कर रहा है।”
 
‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ के जुलाई 2012 से कार्य करने की आशा थी। कंपनी एक टीम का गठन करके कार्य शुरू कर देती और इसके द्वारा टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस मीजरमेंट’ मुद्दे पर रिक्वेस्ट फॉर प्रस्ताव दिया जाता।
 
‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ के लिए कौन जिम्मेदार है?
 
क्या ‘इंडियन ब्रॉडकास्ट फेडरेशन’ की यह जिम्मेदरी नहीं बनती है, नए समझौते के अनुसार, जिसकी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है? इस पर शंकर ने कहा, “यह होगा और हम इसे काफी गंभीरता से ले रहे हैं। हमने संस्था का पंजीकरण कराया, निदेशकों की नियुक्ति की और यहां तक कि आईबीएफ के लिए शुरुआती फंडिंग की भी व्यवस्था की लेकिन हम दूसरों को मजबूर नहीं कर सकते कि वे भी इसी तरह से रूचि लें। हमकिसी का हाथ पकड़कर डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर के लिए मजबूर नहीं कर सकता।”
 
‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ अभी के समझौते से पहले, ‘इंडियन ब्रॉडकास्ट फेडरेशन’ और ‘आईएसए’ से मिलकर बना था। लेकिन ‘एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के नहीं होने से ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ उच्च स्तरीय समिति का गठन नहीं कर पा रहा था और तकनीकि समिति जिसे ‘एमआईबी’ ‘टीआरपी कमिटी’ के चेयरमैन- डॉ. अमित मित्रा ने जनवरी 2011 में प्रस्तावित किया था। यह सुझाव दिया गया था कि विभिन्न क्षेत्रों से प्रख्यात सदस्यों को रखा जाए।
 
शंकर ने कहा कि इंडस्ट्री के सभी लोगों को इसमें रूचि लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “यह एक पहल है, जहां हम सभी एक साथ होकर कार्य कर सकते हैं। और इस क्षेत्र में ब्रॉडकास्ट, एडवरटाइजिंग और एजेंसी को एक साथ आने की जरूरत है। भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री को बार्क की गठन की जरूरत है जिससे आज की जरूरतों को पूरा किया जा सके, क्योंकि वर्तमान में कार्य कर रही मीजरमेंट प्रणाली प्रभावी तरीके से कार्य नहीं कर रही है। बार्क टेलीविजन मीजरमेंट इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करेगा।”
 
एमआईबी रिपोर्ट के अनुसार, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल में विभिन्न क्षेत्रों से प्रख्यात लोगों को रखा जाएगा।
 
बार्क 2011 के जून में समिति के गठन की समय सीमा को पार कर चुका है और वास्तव में इसकी प्रगति के लिए कोई घोषणा एमआईबी के द्वारा नहीं किया गया था।
लेकिन बार्क अब उच्च स्तरीय समिति के साथ काम कर रही है जिसे एमआईबी के द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। यहां तक कि, बार्क के द्वारा पिछले कुछ महीनों में लिए गए निर्णयों को नए बोर्ड के समकक्ष लाया जाएगा जिसमें 6 सदस्य इंडियन ब्रॉडकास्ट फेडरेशन और दो-दो सदस्य आईएसए और एएएआई के होंगे, जिसकी घोषणा मार्च में की गई है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago