होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गुजरात में बीजेपी ने लॉन्च किया चैनल ‘नमो गुजरात’
गुजरात में बीजेपी ने लॉन्च किया चैनल ‘नमो गुजरात’
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो </strong></p> <p>गुजरात में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के मद्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
गुजरात में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश भापजा ने नमो गुजरात नाम से अपना चैनल लॉन्च किया है। इसे गांधी जयंती के दिन शुरू किया गया। चैनल पिछले कई दिनों से टेस्ट रन पर चल रहा था। चैनल पर मुख्यमंत्री मोदी के भाषण चलाये जा रहे हैं। चैनल का उद्देश्य भाजपा और दर्शकों के बीच संवाद कायम करना है।
सूत्रों के अनुसार टेलीविजन ग्रुप एशियानेट और साधना टीवी इस प्रोजेक्ट को टेक्निकल सपोर्ट दे रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के इंचार्ज सौरभ दलाल हैं। चैनल एक हफ्ते की बीच में केबल नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। हालांकि चैनल से जुडे सूत्रों ने यह बताने से इंकार कर दिया कि चैनल को फाइनेंशियल सपोर्ट कौन कर रहा है।
गौरतलब है कि 2007 के चुनाव में भी नरेन्द्र मोदी ने वंदे गुजरात नाम से एक इंटरनेट प्रोटोकॉल टीवी (आईपीटीवी) लॉन्च किया था। लेकिन चुनाव आयोग ने कई शिकायतों के बाद इसका प्रसारण बंद कर दिया था।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स