होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गार्जियन’ मीडिया और ‘मीडियागुरु’ ने मिलाया हाथ

गार्जियन’ मीडिया और ‘मीडियागुरु’ ने मिलाया हाथ

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो लंदन के प्रतिष्ठित मीडिया घराने गार्जियन मीडिया और भारतीय मीडिया कंपनी, मीडियागुरु ने एक समझौता किया है और इस समझौते कि दिशा में पहले कदम उठाते हुए दोनों संस्थान मिलकर आगामी अक्टूबर महीने में भारत में एक शिखर सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। गार्जियन पहले भी ऐसे शिखर सम्मेलन आयोजित करता रहा है। आगामी शिखर सम्मेलन में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो लंदन के प्रतिष्ठित मीडिया घराने गार्जियन मीडिया और भारतीय मीडिया कंपनी, मीडियागुरु ने एक समझौता किया है और इस समझौते कि दिशा में पहले कदम उठाते हुए दोनों संस्थान मिलकर आगामी अक्टूबर महीने में भारत में एक शिखर सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। गार्जियन पहले भी ऐसे शिखर सम्मेलन आयोजित करता रहा है। आगामी शिखर सम्मेलन में विश्व भर के प्रतिभाशाली और प्रभावशाली लोग उपस्थिति होकर, वैश्विक स्तर पर, तकनीक के सकारात्मक सामाजिक बदलाव के बारे में अवगत बतायेंगे। इस तरह का पहला शिखर सम्मेलन लंदन में 2009 में आयोजित किया गया था और फिर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अप्रैल 2011 में शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। पिछले सम्मेलन में के प्रमुख वक्ताओं में, गूगल के एक्जीक्यूटिव चैयरमैन, एरिक श्मिट; लिंक्डइन के संस्थापक, रीड हॉफमैन ;द हफिंगटन पोस्ट;के एडिटर-इन-चीफ, एरियाना हफिंगटन; क्रेगलिस्ट;के संस्थापक, क्रेग न्यूमार्क और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, क्ले शिर्की शामिल थे। गार्जियन द्वारा दिल्ली में अक्टूबर 2012 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और इस शिखर सम्मेलन में मीडियागुरु पार्टनर की भूमिका निभायेगा। उल्लेखनीय है कि मीडियागुरू, मीडिया कंसल्टिंग, टेक्नॉलॉजी और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में कार्यरत एक भारतीय कंपनी है जो लंदन, सिंगापुर सहित संपूर्ण भारत में कार्यरत है। गार्जियन और मीडियागुरु के बीच यह समझौता मलेशिया, हांगकांग और सिंगापुर में भी मान्य होगा। इस अवसर पर, मीडियागुरु के डायरेक्टर, संजय सलिल ने कहा, ऐसा अनुमान है कि 2020 भारत में 600 मिलियन यानी 60 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करने वाले होंगे और इस तरह से यह विश्व भर में सबस अधिक इंटरनेट का उपयोग करने वाले देशों में होगा। मीडियागुरु, गार्जियन एक्टिवेट प्लेटफॉर्म (शिखर सम्मेलन) को भारत में लाकर हममे काफी उत्साह है, इससे भारतीय तकनीक, मीडिया और सोशल इनोवेशन को एक नई दिशा मिलेगी। औऱ भारत एवं पश्चिम के देशों में बिजनेस के क्षेत्र में और अधिक सहयोग बढ़ेगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago