होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZOMATO के को-फाउंडर गौरव गुप्ता ने दिया इस्तीफा
ZOMATO के को-फाउंडर गौरव गुप्ता ने दिया इस्तीफा
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ‘जोमैटो’ (Zomato) के को-फाउंडर गौरव गुप्ता ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ‘जोमैटो’ (Zomato) के को-फाउंडर गौरव गुप्ता ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आई है। गौरव गुप्ता करीब छह साल से इस कंपनी से जुड़े हुए थे और यहां सप्लाई हेड थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपना वेंचर शुरू कर सकते हैं।
गुप्ता ने वर्ष 2015 में बतौर टेबल रिजर्वेशन हेड ‘जोमैटो’ जॉइन की थी। वर्ष 2018 में उन्हें प्रमोशन देकर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और वर्ष 2019 में को-फाउंडर बनाया गया था।
बता दें कि हाल ही में ‘जोमैटो’ ने ग्रॉसरी डिलीवरी (grocery delivery) सर्विस और न्यूट्रास्युटिकल बिजनेस (Nutraceutical business) से बाहर निकलने का फैसला किया था। इसके कुछ दिनों बाद ही गुप्ता के इस्तीफे की खबर आई है। गुप्ता द्वारा शुरू किए गए ये बिजनेस कथित तौर पर बहुत अच्छा नहीं कर रहे थे।
टैग्स इस्तीफा जोमैटो गौरव गुप्ता