होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE MEDIA में एडिटर जगदीप संधू बर्खास्त, कंपनी ने स्टेटमेंट जारी कर बताई वजह

ZEE MEDIA में एडिटर जगदीप संधू बर्खास्त, कंपनी ने स्टेटमेंट जारी कर बताई वजह

‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ ने जी (पंजाब/हरियाणा/हिमाचल) के एडिटर जगदीप सिंह संधू को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी कर इसके पीछे की वजह भी बताई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) ने जी (पंजाब/हरियाणा/हिमाचल) के एडिटर जगदीप सिंह संधू को एक पॉलिटिकल पार्टी के साथ गुप्त समझौते की वजह से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि 28 मार्च 2022 से संधू को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।   

कंपनी की ओर से जारी स्टेटमेंट के अनुसार, ‘इस नोटिस के माध्यम से, संबंधित और बड़े पैमाने पर जनता को सूचित किया जाता है कि सेक्टर 91 मोहाली निवासी और जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड में जी पंजाब/हरियाणा/हिमाचल' चैनल के एडिटर जगदीप सिंह संधू को 28 मार्च 2022 से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

इस स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है, ‘जी मीडिया मैनेजमेंट के संज्ञान में आया है कि जगदीप सिंह संधू ने कथित तौर पर 2-3 महीने पहले पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले एक राजनीतिक दल के साथ गुप्त समझौता किया था।’

कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में यह भी कहा है कि संस्थान की तटस्थ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की नीति को दरकिनार करते हुए संधू ने डील के अनुसार उक्त पॉलिटिकल पार्टी के पक्ष में जी पंजाब/हरियाणा/हिमाचल चैनल पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की ताकि उन्हें कथित रूप से राज्यसभा के लिए नामांकन मिल सके।  

कंपनी के अनुसार माना जाता है कि उक्त राजनीतिक दल अपने वादे से पीछे हट गया है और डील के अपने हिस्से को पूरा नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि जगदीप ‘जी मीडिया’ मैनेजमेंट के सामने बेनकाब हो गए, क्योंकि इसके बाद वह अचानक प्रबंधन को उक्त राजनीतिक दल के खिलाफ स्टोरी पब्लिश करने के लिए राजी करना चाहते थे।

जी मीडिया के प्रवक्ता के अनुसार, ‘जगदीप द्वारा किया गया इस तरह का कृत्य न केवल गैरकानूनी और अनैतिक पत्रकारिता के रूप में देखा जाता है, बल्कि यह नेटवर्क के व्युअर्स को धोखा देने और गुमराह करने के समान है।’

इस स्टेटमेंट के माध्यम से ’जी मीडिया’ ने जनता को आगाह किया कि संधू के पास कंपनी का प्रतिनिधित्व करने और कंपनी की ओर से किसी के साथ किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था/समझौता/लेनदेन/सौदा करने या कंपनी के लिए और उसकी ओर से कोई पैसा/अन्य प्रतिफल प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं है।

कंपनी का कहना है, ‘सार्वजनिक/राजनीतिक दलों/मीडिया या अन्य संबंधितों को इस नोटिस के माध्यम से सतर्क और आगाह किया जाता है कि जी मीडिया की ओर से जगदीप के साथ किसी भी तरह का कोई लेन-देन न करें। जगदीप द्वारा किए गए किसी भी कार्य के लिए जी मीडिया जिम्मेदार और उत्तरदायी नहीं होगा।’


टैग्स जी मीडिया जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड बर्खास्त जगदीप सिंह संधू
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago