होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SONY के साथ विलय विवाद सुलझने पर ZEEL की बढ़ी मार्केट वैल्यू

SONY के साथ विलय विवाद सुलझने पर ZEEL की बढ़ी मार्केट वैल्यू

सोनी के साथ चल रहे विलय विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल कर इसकी घोषणा करने के बाद मंगलवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के शेयर की कीमतो में 14.7% की बढ़त दर्ज की गई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सोनी के साथ अपने विलय समाप्ति से संबंधित सभी विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने की घोषणा के बाद मंगलवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के शेयर की कीमतो में 14.7% की बढ़त दर्ज की गई और यह 150.9 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। सोनी द्वारा विलय रद्द किए जाने के बाद से दोनों कंपनियों के बीच आठ महीने से मतभेद चल रहे थे। दो साल की लंबी विलय प्रक्रिया के दौरान पुनीत गोयनका की अगुवाई वाली जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयर की कीमतों में नाटकीय उतार-चढ़ाव देखा गया और इस साल जनवरी में कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (सोनी) द्वारा विलय को समाप्त किए जाने के बाद से इसमें काफी गिरावट आई। यह अस्थिरता दोनों कंपनियों के बीच विकसित हो रहे घटनाक्रमों के प्रति बाजार की संवेदनशीलता को रेखांकित करती है।

मंगलवार को ZEEL का शेयर मूल्य 135 रुपये पर खुला और 154.9 रुपये तक गया। विवाद के निपटारे की घोषणा के बाद यह 150.9 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

विलय की समाप्ति के समय 20 जनवरी, 2024 को ZEEL का बाजार पूंजीकरण (market capitalisation) 222.69 अरब रुपये था और प्रति शेयर मूल्य 231 रुपये था।

27 अगस्त, 2024 तक, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 144.7 अरब रुपये था।

ZEEL और Sony द्वारा जारी संयुक्त बयान में विवाद के निपटारे की घोषणा की गई। इसमें कहा गया कि वे विलय सहयोग समझौते और व्यवस्था की योजना से संबंधित सभी विवादों को समाप्त करने के लिए एक व्यापक समझौते पर पहुंच गए हैं।

बयान में कहा गया है ‘इस समझौते के तहत कंपनियों ने सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र में चल रही मध्यस्थता और राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) तथा अन्य मंचों में शुरू की गई सभी संबंधित कानूनी कार्यवाही में एक-दूसरे के खिलाफ सभी संबंधित दावों को वापस लेने के लिए आपसी सहमति जताई है।’

बयान में यह भी कहा गया है कि कंपनियां एनसीएलटी से संबंधित समग्र व्यवस्था योजनाओं को भी वापस ले लेंगी और संबंधित नियामक प्राधिकरणों को सूचित करेंगी। इस समझौते की शर्तों में कहा गया है कि किसी भी पक्ष का दूसरे पक्ष पर कोई बकाया या जारी दायित्व अथवा देनदारी नहीं होगी।

कंपनियों ने यह भी कहा कि यह समझौता कंपनियों के बीच आपसी समझ से उपजा है ताकि नए उद्देश्य के साथ भविष्य के विकास के अवसरों को स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ाया जा सके तथा उभरते मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित किया जा सके, जो सभी विवादों के निर्णायक निष्कर्ष को दर्शाता है। 

विलय सौदे की समाप्ति ने ZEEL को एक कमजोर स्थिति में डाल दिया था, क्योंकि सोनी ने अनुबंध के कथित उल्लंघन के लिए इसके खिलाफ कई मुकदमे शुरू किए थे।

फरवरी में, सोनी ने औपचारिक रूप से जी के साथ $10 बिलियन के विलय समझौते को रद्द कर दिया था और ZEEL को एक समाप्ति नोटिस भेजा था, जिसमें विलय सहयोग समझौते (MCA) की शर्तों के कथित उल्लंघन के कारण समाप्ति शुल्क के रूप में उससे 90 मिलियन अमरीकी डॉलर की मांग की थी।

 


टैग्स जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 minutes ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

29 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago