होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ZEE’ में उमेश बंसल को मिली म्यूजिक बिजनेस की अतिरिक्त जिम्मेदारी
‘ZEE’ में उमेश बंसल को मिली म्यूजिक बिजनेस की अतिरिक्त जिम्मेदारी
इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से पहले उमेश बंसल ‘जी’ के मूवी बिजनेस में चीफ बिजनेस ऑफिसर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। वह पूर्व की तरह कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करते रहेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEE Entertainment Enterprises Ltd) ने अपने मूवी बिजनेस में चीफ बिजनेस ऑफिसर के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे उमेश बंसल को म्यूजिक बिजनेस की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वह पूर्व की तरह कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करते रहेंगे।
बताया जा रहा है कि यह निर्णय कंपनी के संसाधन अनुकूलन दृष्टिकोण के अनुरूप है और इसका उद्देश्य कंपनी के विकास को आगे बढ़ाने के लिए मूवी और म्यूजिक बिजनेस की सहक्रियात्मक क्षमताओं (synergistic capabilities) को बढ़ाना है।
आपको बता दें कि अभी तक ‘जी म्यूजिक कंपनी’ में चीफ बिजनेस ऑफिसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे अनुराग बेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसके बारे में कंपनी की ओर से बाद में जानकारी दी जाएगी।
टैग्स इस्तीफा अनुराग बेदी चीफ बिजनेस ऑफिसर रिजाइन जी म्यूजिक कंपनी उमेश बंसल