होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जी एंटरटेनमेंट’ ने बावेश जनवलेकर को सौंपी अब यह बड़ी जिम्मेदारी

‘जी एंटरटेनमेंट’ ने बावेश जनवलेकर को सौंपी अब यह बड़ी जिम्मेदारी

बावेश जनवलेकर इससे पहले ‘जी टॉकीज’ (Zee Talkies) के बिजनेस हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने बावेश जनवलेकर (Bavesh Janavlekar) को मराठी फिल्म्स, जी स्टूडियो का बिजनेस हेड नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह पूरी मराठी मूवी डिवीजन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसमें जी टॉकीज, जी युवा, जी चित्रमंदिर और अब जी स्टूडियो मराठी शामिल है।  

कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘बावेश को मीडिया, एंटरटेनमेंट और एफएमसीजी सेक्टर्स में काम करने का 26 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने जी मराठी और जी टॉकीज के मार्केटिंग हेड के रूप में जॉइन किया था, इसके बाद उन्हें जी टॉकीज के बिजनेस हेड के तौर पर प्रमोट किया गया था। इस दौरान उन्होंने जी टॉकीज, जी युवा और जी चित्रमंदिर की सफलता को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया है। इनमें बाद के दो चैनल्स उनके नेतृत्व में ही लॉन्च किए गए थे।’

अपनी नई भूमिका में जी स्टूडियो मराठी के साथ-साथ वह जी टॉकीज, जी युवा और जी चित्रमंदिर में भी पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाना जारी रखेंगे। वह जी मराठी मूवी डिवीजन में कंटेंट प्रॉडक्शन, अधिग्रहण और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जिम्मेदार होंगे।

कंपनी के अनुसार, ‘बावेश जनवलेकर जी टॉकीज कॉमेडी अवार्ड्स और संगीत सम्राट जैसी नई पहलों के पीछे प्रेरक शक्ति रहे हैं। बवेश के नेतृत्व में जी स्टूडियो मराठी विकास और इनोवेशन के नए युग में प्रवेश के लिए तैयार है। उनके नेतृत्व में बेहतर कंटेंट के प्रॉडक्शन को बढ़ावा मिलने और मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक अग्रणी प्लेयर के रूप में ज़ी स्टूडियो मराठी की स्थिति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।’


टैग्स जी एंटरटेनमेंट बावेश जनवलेकर जी स्टूडियो मराठी
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

4 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago