होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zeel ने इस वजह से सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की अंतरिम समिति का किया गठन

Zeel ने इस वजह से सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की अंतरिम समिति का किया गठन

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprise Ltd) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की एक अंतरिम समिति का गठन किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprise Ltd) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की एक अंतरिम समिति का गठन किया है। यह समिति कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज को देखेगी और ऑपरेशंस को सुचारू रूप से चलाएगी। यह अंतरिम समिति, बोर्ड के नेतृत्व में अपना काम करेगी और कंपनी से संबंधित सभी मामलों में बोर्ड की सलाह लेगी।

बता दें कि इस समिति का गठन सेबी (SEBI) द्वारा सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका के ऊपर लगाए गए बैन के बाद किया गया है। ‘सेबी’ ने  कुछ दिन पहले सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका को किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में एक साल तक निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय पद (केएमपी) पर रहने पर रोक लगा दी थी। ‘सेबी’ ने दोनों के खिलाफ कथित रूप से अपने निजी लाभ के लिए सूचीबद्ध इकाई से धन निकालने के लिए यह कार्रवाई की है।  

पुनित गोयनका ने एक आंतरिक मेल में इसकी घोषणा की है। उन्होंने लिखा कि पिछले लगभग एक महीने में, ऐसे बहुत से शब्द आए हैं, जिन्होंने आपका ध्यान खींचा होगा। विशेषकर वे शब्द, जो काफी नकारात्मक थे। इसलिए मैंने सोचा, मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि मैं आप सभी के लिए इस नोट को लिखूं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसमें पूरी स्पष्टता और पारदर्शिता हो।

जैसा कि आप सभी ने नोट किया होगा कि साल 2019 में एस्सेल ग्रुप पर किए गए कुछ लेनदेन के संबंध में सेबी द्वारा 12 जून 2023 को मेरे खिलाफ एक पक्षीय आदेश दिया गया। कानूनी विशेषज्ञों की मदद से, मैं न्याय पाने के लिए अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर रहा हूं। ‘प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण’ (SAT) ने मामले की सुनवाई करते हुए 10 जुलाई 2023 को एक आदेश पारित कर इस प्रक्रिया की रूपरेखा तय की है। आदेश के अनुरूप और कानून के मुताबिक मैं अगला कदम उठा रहा हूं और इससे अधिक कुछ नहीं।चूंकि आदेश मुझे किसी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय पद संभालने से रोकता है, इसलिए हमारी कंपनी के बोर्ड ने सुचारू संचालन और रोजमर्रा के कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की एक अंतरिम समिति का गठन किया है। अंतरिम समिति बोर्ड की देखरेख में काम करेगी और कंपनी से संबंधित सभी मामलों पर उसका मार्गदर्शन लेगी।

उन्होंने आगे कहा कि जिस महत्वपूर्ण बिंदु पर ध्यान देना चाहिए, वह यह नहीं कि मेरे साथ क्या हो रहा है, बल्कि हमारी कंपनी के साथ क्या हो रहा है, या क्या होना चाहिए इस पर सभी का ध्यान होना चाहिए, जिसे हमने पिछले 30 वर्षों और उससे भी अधिक समय में मिलकर बनाया है। उत्साहित होने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कंपनी सबसे प्रतिष्ठित ग्लोबल मीडिया व एंटरटेनमेंट ब्रैंड सोनी के साथ विलय करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सोनी के साथ प्रस्तावित विलय, बेहद अहम मोड़ पर पहुंच गया है। ‘नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल’ (NCLAT) की मुंबई पीठ ने 10 जुलाई 2023 को हुई सुनवाई के अंतिम चरण में अनुमोदन से संबंधित अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। जैसा कि आप सभी ने भी नोट किया होगा कि इस विलय प्रक्रिया को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और सबसे ऊपर, हमारी कंपनी के सम्मानित शेयरधारकों द्वारा मंजूरी दे दी गई है।

जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, यह विलय आप सभी लोगों के साथ-साथ कंपनी के सभी शेयर होल्डर्स के हित में है और इसलिए, इसे पूरा करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज, चूंकि हम विलय पूर्ण होने की प्रक्रिया के बहुत ही करीब पहुंच गए हैं, इसलिए मैं आपसे कमिटमेंट व प्रॉमिस चाहता हूं कि चाहे कुछ भी हो, आप इस कंपनी में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के प्रति ध्यान केंद्रित रखेंगे। यदि कोई ऐसी चीज है जो आपको कभी परेशान करे, तो वह होना चाहिए एक अधूरा कार्य, जो कंपनी के हित में हो। मेरे लिए, ZEE मेरे घर के तीन खूबसूरत बच्चों से अलग नहीं है। इस खूबसूरत संस्थान के गौरवान्वित अभिभावक के रूप में मैंने आप सभी को जो लिखा है, वह ZEE के सच्चे लीडर के रूप में लिखा है, न कि अपनी टीम के सदस्य के रूप में।


टैग्स पुनीत गोयनका कमेटी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज समिति
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago