होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Z’ में लक्ष्मी शेट्टी का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘Z’ में लक्ष्मी शेट्टी का ‘कद’ बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर (एड सेल्स) आशीष सहगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
कंटेंट और टेक्नोलॉजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शुमार ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने लक्ष्मी शेट्टी को हेड (एडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल) के पद पर पदोन्नत करने की घोषणा की है। इस पद पर उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर (एड सेल्स) आशीष सहगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इस नई भूमिका में लक्ष्मी कंपनी के लीनियर और डिजिटल बिजनेस से अधिकतम रेवेन्यू हासिल करने की स्ट्रैटेजी का नेतृत्व करेंगी। इसके जरिये कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी। इस पद पर वह सीधे सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगी।
लक्ष्मी पिछले 20 सालों से कंपनी की लीडरशिप टीम का अहम हिस्सा रही हैं और रेवेन्यू वर्टिकल के मजबूत स्तंभों में से एक रही हैं। विज्ञापन क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है। उन्हें टिकाऊ और क्रिएटिव सॉल्यूशंस को सफलतापूर्वक लागू करने तथा राजस्व बढ़ाने के अवसरों को बेहतर बनाने के लिए पहचाना जाता है।
क्रॉस-प्लेटफॉर्म्स इनोवेटिव सॉल्यूशन्स के जरिये सेल्स इकोसिस्टम को स्ट्रैटेजिक रूप से मजबूत बनाने और नए अवसरों का लाभ उठाकर विज्ञापनदाताओं को अधिक मूल्य उपलब्ध कराने में उन्हें महारत हासिल है।
कंपनी के अनुसार, इस नई भूमिका में लक्ष्मी पूरे बिजनेस के लिए एक समग्र मोनेटाइजेशन स्ट्रैटेजी तैयार करने की जिम्मेदारी निभाएंगी। इसमें नए राजस्व स्रोतों को खोजना और कंटेंट व टेक्नोलॉजी के संगम पर नए-नए समाधान देकर विज्ञापनदाताओं के दायरे को बढ़ाना शामिल होगा।
टैग्स