होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जी एंटरटेनमेंट व सोनी ने सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया विवाद, सभी केस लेंगी वापस

जी एंटरटेनमेंट व सोनी ने सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया विवाद, सभी केस लेंगी वापस

इस सेटलमेंट के तहत ZEE और सोनी पिक्चर्स इंडिया ने आपसी सहमति से एक दूसरे के खिलाफ दायर सभी केस वापस लेने का फैसला कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के रूप में काम करने वाली ‘कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ (CMEPL) और उसकी ग्रुप कंपनी ‘बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ (BEPL) ने मिलकर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के साथ अपने विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। यानि अब इन कंपनियों ने नॉन-कैश सेटलमेंट पर सहमति जतायी है।

इस सेटलमेंट के तहत ZEE और सोनी पिक्चर्स इंडिया ने आपसी सहमति से एक दूसरे के खिलाफ दायर सभी केस वापस लेने का फैसला कर लिया है। यानि अब इन दोनों ही कंपनियों ने सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र में चल रही मध्यस्थता और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) व अन्य मंचों में शुरू की गई सभी संबंधित कानूनी कार्यवाही में एक-दूसरे के खिलाफ सभी संबंधित दावों को वापस लेने पर आपसी सहमति जताई है।

इस समझौते के बाद दोनों कंपनियां सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण  NCLT) में चल रहे सभी केस वापस ले लेंगी और संबंधित नियामकीय अधिकारियों को इससे अवगत कराएंगी।

दोनों कंपनियों ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि सभी मामलों को वापस लेने का यह समझौता आपसी समझ से हुआ है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि दोनों कंपनियां स्वतंत्र रूप से नए उद्देश्यों के साथ भविष्य के वृद्धि अवसरों को तलाश सकें और उभरते मीडिया एवं मनोरंजन परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

दोनों कंपनियां एनसीएलटी से व्यवस्था की संबंधित समग्र योजनाओं को भी वापस ले लेंगी और संबंधित नियामकीय अधिकारियों को इससे अवगत कराएंगी।

 


टैग्स जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

5 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago