होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया ने देवदास कृष्णन को India Dotcom में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Zee मीडिया ने देवदास कृष्णन को India Dotcom में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अपनी इस भूमिका में कृष्णन ‘जी मीडिया’ के प्रेजिडेंट (Group Strategy and Innovations) के साथ मिलकर काम करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने देवदास कृष्णन को ‘इंडिया डॉटकॉम प्राइवेट लिमिटेड’ (IDPL) बिजनेस का चीफ बिजनेस ऑफिसर नियुक्त किया है। देश में प्रमुख डिजिटल न्यूज नेटवर्क के रूप में अपनी मौजूदगी को और मजबूती देने के उद्देश्य से उनकी नियुक्ति की गई है।

मार्केटिंग, सेल्स और ऑपरेशंस में दक्षता के साथ कृष्णन नोएडा में ‘IDPL’ को प्रमुखता से अपना सपोर्ट देंगे और इसे आगे बढ़ाएंगे। अपनी इस भूमिका में कृष्णन ‘जी मीडिया’ के प्रेजिडेंट (Group Strategy and Innovations) के साथ मिलकर संयुक्त रूप से काम करेंगे।

इस बारे में ‘जी मीडिया’ के प्रेजिडेंट (Group Strategy and Innovations)  विवेक अग्रवाल (Bibek Agarwala) का कहना है, ‘आईडीपीएल पहले से काफी मजबूत हुई है और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार है। मुझे टीम में देवदास जैसे लीडर्स का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है, जो अपनी विशेषज्ञता, अनुभव और बाजार की गहन समझ से आईडीपीएल को डिजिटल न्यूज नेटवर्क के रूप में नेतृत्व करने में सक्षम बनाएंगे।’

वहीं, अपनी नियुक्ति के बारे में देवदास का कहना है, ’मैं एक प्रमुख डिजिटल न्यूज नेटवर्क की टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूती देने और अपने बिजनेस ईकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं।’

कृष्णन को मार्केटिंग, सेल्स और ऑपरेशंस में काम करने का 25 साल से ज्यादा अनुभव है। वह तीन डिजिटल इकनॉमी स्टार्ट-अप्स जैसे- My School Page (Ed tech), Handy Train (HR SaaS) और Peppertap (Hyperlocal Grocery) में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं। इन स्टार्ट-अप्स के साथ काम करने से पहले वह ‘सिंफनी’ (Symphony) के साथ जुड़े हुए थे।


टैग्स जी मीडिया इंडिया डॉट कॉम नियुक्ति चीफ बिजनेस ऑफिसर अप्वॉइंटमेंट देवदास कृष्णन
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

5 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago